Wednesday, July 16, 2025
HomeCRIME NEWSसौ किग्रा गांजे के साथ दो गिरफ्तार

सौ किग्रा गांजे के साथ दो गिरफ्तार


शारदा रिपार्टर

मेरठ। लगातार मिल रही सूचना के आधार पर परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में पुलिस व नारकोटिक्स टीम ने सौ किग्रा से अधिक गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह लंबे समय से कई राज्यों में गांजा सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस द्वारा रिठानी चौकी के पास चेकिंग के दौरान एक कैंटर रोकने का प्रयास किया गया। लेकिप पुलिस को देख चालक ने कैंटर दौड़ा दिया। पीछा करने पर पुलिस ने संजय वन के पास से कैंटर को पकड़ लिया। इसके चालकों के पास से एक कुंटल पांच किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी जय करण सिंह ने बताया कि आरोपी अमरदीप मिश्रा उर्फ अजीत निवासी जवाहरनगर कंकरखेडा और रोहताष कुमार निवासी मलियाना हैं। यह ओडिसा से हरियाणा तक गांजा सप्लाई करते रहे हैं। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments