spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsट्रक चालक अर्थव्यवस्था की रीढ़, नए कानूनी प्रावधानों के घातक परिणाम: राहुल...

ट्रक चालक अर्थव्यवस्था की रीढ़, नए कानूनी प्रावधानों के घातक परिणाम: राहुल गाँधी

-


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोटर चालकों से जुड़े ‘हिट-एंड-रन’ सड़क दुर्घटना मामलों के संबंध में नए दंड कानून के प्रावधानों को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और ट्रक चालकों को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ करार देते हुए कहा कि इसके परिणाम घातक हो सकते हैं।

देश भर के ट्रक चालकों ने नए दंड कानून के प्रावधानों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों में विरोध- प्रदर्शन किया।

 

खबर फटाफट : 2 Jan 2024 News Bulletin | Video || Sharda News

 

राहुल गाँधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर कहा, “बिना प्रभावित वर्ग से चर्चा और बिना विपक्ष से संवाद के कानून बनाने की ज़िद लोकतंत्र की आत्मा पर निरंतर प्रहार है। जब 150 से अधिक सांसद निलंबित थे, तब संसद में शहंशाह ने भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़, ड्राइवर्स के विरुद्ध एक ऐसा कानून बनाया जिसके परिणाम घातक हो सकते हैं। सीमित कमाई वाले इस मेहनती वर्ग को कठोर कानूनी भट्टी में झोंकना उनकी जीवनी को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। और साथ ही, इस कानून का दुरुपयोग संगठित भ्रष्टाचार के साथ ‘वसूली तंत्र’ को बढ़ावा दे सकता है। लोकतंत्र को चाबुक से चलाने वाली सरकार ‘शहंशाह के फरमान’ और ‘न्याय’ के बीच का फर्क भूल चुकी है।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts