Lok Sabha Election 5th Phase Voting: लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण के लिए 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में 8.95 करोड़ मतदाता हैं। इसके साथ ही ओडिशा में 35 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी वोटिंग हो रही है।
18:10 PM • 20 May 2024
Lok Sabha Election 2024: शाम 5 बजे तक कितने फीसदी मतदान? जानें अपडेट
चुनाव आयोग के मुताबिक पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68 फीसदी वोटर टर्नआउट रहा. वहीं, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 73 फीसदी वोट पड़े।
राज्य | वोटिंग प्रतिशत |
बिहार | 52.35 |
जम्मू-कश्मीर | 54.21 |
झारखंड | 61.90 |
लद्दाख | 67.15 |
महाराष्ट्र | 48.66 |
ओडिशा | 60.55 |
उत्तर प्रदेश | 55.80 |
पश्चिम बंगाल | 73.00 |
16:00 PM • 20 May 2024
Lok Sabha Election 2024 : यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर क्या है वोटिंग का हाल? जानें
पांचवें चरण में दोपहर 3 बजे तक यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर 47.55 फीसदी मतदान हुआ।
लोकसभा सीट | मतदान प्रतिशत |
अमेठी | 45.13 |
बांदा | 48.08 |
बाराबंकी | 55.3 |
फैजाबाद | 48.66 |
फतेहपुर | 47.25 |
गोंडा | 43.23 |
हमीरपुर | 48.87 |
जालौन | 46.22 |
झांसी | 52.53 |
कैसरगंज | 46.01 |
कौशांबी | 43.01 |
लखनऊ | 41.90 |
मोहनलालगंज | 51.08 |
रायबरेली | 47.83 |
15:41 PM • 20 May 2024
Lok Sabha Election 2024: दोपहर 3 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में 49 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच चुनाव आयोग की ओर से जानकारी दी गई है कि दोपहर 3 बजे तक करीब 47.53 फीसदी वोटिंग हुई है। पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 62.72 फीसदी और महाराष्ट्र में सबसे कम 38.77 फीसदी मतदान हुआ है।
राज्य | वोटिंग प्रतिशत |
बिहार | 45.33 |
जम्मू-कश्मीर | 44.90 |
झारखंड | 53.90 |
लद्दाख | 61.26 |
महाराष्ट्र | 38.77 |
ओडिशा | 48.95 |
उत्तर प्रदेश | 47.55 |
पश्चिम बंगाल | 62.72 |
13:50 PM • 20 May 2024
Lok Sabha Election 2024: 1 बजे तक कहां कितना मतदान?
चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक पांचवें चरण में लगभग 36.73 प्रतिशत मतदान हुआ है. पश्चिम बंगाल में 48.41 प्रतिशत वोटिंग हुई. इसके अलावा बिहार में 34.62%, जम्मू कश्मीर में 34.79%, झारखंड में 41.89%, लद्दाख में 52.02%, महाराष्ट्र में 27.78%, ओडिशा में 35.31, यूपी में 39.55 प्रतिशत वोटिंग हुई।
11:57 AM • 20 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Live: 11 बजे तक कहां कितनी वोटिंग?
11 बजे तक पश्चिम बंगाल में 32.70%, यूपी में 27.76%, लद्दाख में 27.87%, झारखंड में 26.18%, जम्मू कश्मीर में 21.37%, बिहार में 21.11%, ओडिशा में 21.07% और महाराष्ट्र में 15.93% वोटिंग हुई।
वोट डालने के बाद क्या बोले गायक कैलाश खैर ?
मुंबई: मतदान करने के बाद गायक कैलाश खैर ने कहा, “मैं बोलना चाहता हूं कि भारत बदल रहा है…राष्ट्रहित में ऐसे दी जुटे रहिए और वोट करते रहिए…”
09:55 AM (IST) • 20 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Live: 5वें चरण में कहां कितनी वोटिंग?
लोकसभा चुनाव के 5वें चरण में 49 सीटों पर मतदान जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक, 9 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 15.35% मतदान हुआ. इसके अलावा यूपी में 12.89%, झारखंड में 11.68%, लद्धाख में 10.51%, बिहार में 8.86%, जम्मू कश्मीर में 7.63%, ओडिशा में 6.87% और महाराष्ट्र में 6.33% वोटिंग हुई।
09:21 AM (IST) • 20 May 2024
Janhvi Kapoor Casts Her Vote: जाह्नवी कपूर ने डाला वोट
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सभी से घर से निकलकर वोट डालने की अपील की।
07:43 AM (IST) • 20 May 2024
Akshay Kumar Cast His Vote: वोट डालने के बाद क्या बोले अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं विकसित औऱ मजबूत भारत चाहता हूं। मैंने इसी सोच के साथ वोट डाला।
07:20 AM (IST) • 20 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Live: मुंबई के बूथ पर वोट डालने पहुंचे अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार मुंबई के बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उन्हें पिछले साल ही भारत की नागरिकता मिली है। इससे पहले उनके पास कनाडा की नागरिकता थी।
07:00 AM (IST) • 20 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Live: 8 राज्यों की 49 सीट पर मतदान शुरू
8 राज्यों की 49 सीट पर मतदान शुरू हो गया है।