- सिविल परीक्षा परिणाम घोषित,1016 उम्मीदवार सफल
एजेंसी नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज कर दी गई है। परिणामों के अंतर्गत वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए घोषित की गई कुल रिक्तियों के मुकाबले 1016 चयनित उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। सूचना के मुताबिक उरए 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं, इसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान, पी के सिद्धार्थ रामकुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना 1 फरवरी को जारी की थी और आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी तक चली थी। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया गया था, जिसके नतीजे 12 जून को घोषित किए गए थे। इसमें सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 से 24 सितंबर तक किया गया था और परिणाम 8 दिसंबर 2023 को जारी किए गए थे, जिसके बाद मुख्य परीक्षा के द्वितीय चरण यानी साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण चरण का आयोजन तीन चरणों में 2 जनवरी से 16 फरवरी, 19 फरवरी से 15 मार्च और फिर 18 मार्च से 9 अप्रैल तक किया गया था। इसके बाद अब अंतिम नतीजों की घोषणा किए जाने का इंतजार समाप्त हो गया है।
सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों के अंतर्गत वर्ष 2023 की परीक्षा के लिए घोषित रिक्तियों के सापेक्ष विभिन्न वर्गों से चयनित उम्मीदवारों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, पर जारी की गई। इस लिस्ट में विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं में नियुक्ति हुए आयोग संस्तुति किए गए उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और उनकी आॅल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। इस लिस्ट को आमतौर टॉपर्स लिस्ट कहा जाता है।
ये हैं टॉप 10 सफल उम्मीदवार
रैंक रोल नंबर नाम
1 2629523 आदित्य श्रीवास्तव
2 6312512 अनिमेष प्रधान
3 1013595 डोनुरू अनन्या रेड्डी
4 1903299 पी के सिद्धार्थ रामकुमार
5 6312407 रुहानी
6 0501579 सृष्टि डबास
7 3406060 अनमोल राठौड़
8 1121316 आशीष कुमार
9 6016094 नौशीन
10 2637654 ऐश्वर्यम प्रजापति