spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: भैया दूज पर जेल के भीतर मिलेगा तिलक...

Meerut News In Hindi: भैया दूज पर जेल के भीतर मिलेगा तिलक का सामान, जेल प्रशासन ने लिया फैसला

-

– मिठाई, कलावा, रोली सब अंदर से लेना होगा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जिला कारागार में भैया दूज की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां सलाखों के पीछे बंद भाई से मिलने आने वाली हर बहन को तिलक करने का मौका मिलेगा। इसके लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सबसे खास बात यह है कि भाई के तिलक के लिए आ रही बहन को हर सामान जिला कारागार के भीतर ही मिलेगा।

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में प्रत्येक वर्ष भैया दूज मनाया जाता है। इसको लेकर जेल प्रशासन व्यापक इंतजाम करता है। दूर-दूर से बहने अपने भाई का तिलक करने आती है। काफी बहने ऐसी भी होती है जो अपने साथ तिलक का सामान नहीं ला पाती। इसी को देखते हुए इस बार जेल प्रशासन ने अंदर ही इंतजाम किए हैं। यह सब चीजें जिला कारागार के भीतर ही उपलब्ध रहेगी।

जेल प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की दृष्टिगत विशेष इंतजाम किए गए हैं। एडीजी दफ्तर से लेकर जेल के मुख्य द्वार तक दो जगह चेकिंग के इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से भी जेल प्रशासन यहां आने वाले लोगों की निगरानी करेगा। इसके अलावा सामान की चेकिंग व पर्ची प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही आगे प्रवेश मिलेगा। आॅनलाइन पर्ची की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है।

तिहाड़ के मौके पर जेल प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ती है। इसी के चलते हैं तय किया गया है कि इस बार खाने का कोई भी सामान बाहर से अंदर जाने नहीं दिया जाएगा।
इसके लिए जेल के भीतर ही मिठाई की दुकान लगेगी। रीजनेबल रेट पर बहने वहीं से मिठाई खरीद कर अपने भाई का तिलक करेंगी।

अमूमन त्यौहार के मौके पर जेल प्रशासन एक समय सीमा निर्धारित करता है। इस बार भी जेल प्रशासन ने समय सीमा निर्धारित की है। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि अपने भाई का तिलक करने वाली हर बहन को अंदर प्रवेश किया जाए। इसके लिए जेल के मुख्य द्वार के बाहर एक टेंट लगेगा जिसमें बैठकर बहने अपनी बारी आने का इंतजार करेंगी।

भैयादूज को लेकर तैयारी पूरी : डॉ. वीरेश राज

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश राज का कहना है कि भैया दूज को लेकर तैयारी कर ली गई हैं। कारगर आने वाली हर बहन को अपने भाई के तिलक का अधिकार मिलेगा। सुरक्षा के दृष्टिगत जेल के भीतर ही मिठाई व अन्य सामग्री उपलब्ध रहेगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts