Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशपानी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत

पानी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत

-

– खेत में भरे पानी में पड़ा मिला, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।

हाथरस। सादाबाद के करेया गांव में शनिवार सुबह एक खेत में तीन साल के मासूम बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने परिजनों के साथ खेत पर गया था, जहां वह खेलते समय बंबा से खेत को आ रहे पानी में गिर कर डूब गया। जिसकी जानकारी परिवार के लोगों को होने पर उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये यहां चिकित्सक द्वारा जांच पड़ताल कर उसे मृत्यु घोषित कर किया जिससे घर परिवार के लोगों में अस्पताल में ही हाहाकार मच गया।

 

 

जानकारी के अनुसार, गांव करेया निवासी प्रशांत का तीन वर्षीय पुत्र लव शनिवार को अपने परिवार के साथ खेत पर मौजूद था। खेत में सिंचाई के लिए बंबा के माध्यम से पानी चल रहा था और परिवार के सदस्य खेत के काम में व्यस्त थे।

इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम लव पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। कुछ देर बाद जब परिजनों का ध्यान बच्चे पर गया तो उसकी तलाश शुरू की गई। लव खेत में भरे पानी में पड़ा मिला। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर से परिवार में शोक छा गया। पिता, चाचा और बाबा का अस्पताल में बुरा हाल था। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को नहीं दी गई है, हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को भेज दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts