Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrचोरों ने फौजी के घर को बनाया निशाना, सोने-चांदी के गहने और...

चोरों ने फौजी के घर को बनाया निशाना, सोने-चांदी के गहने और कीमती सामान ले गए

-

–  घटना का सुबह चला पता।

बुलंदशहर। बीबी नगर थाना क्षेत्र के माहौला अजमतारा में बीती रात एक फौजी के घर चोरी की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों द्वारा पहरा देने के बावजूद चोरों ने फौजी के घर को निशाना बनाया।

चोर घर से सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। परिवार को सुबह जागने पर ही घटना का पता चला। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में चोरी की इस घटना से स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts