Friday, July 18, 2025
HomemausamMeerut Weather News: हल्की बूंदा-बांदी से तापमान में आई गिरावट

Meerut Weather News: हल्की बूंदा-बांदी से तापमान में आई गिरावट

  • आने वाले दिनों में जारी रह सकता है बारिश का दौर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद मेरठ समेत आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह हल्की बूंदा-बांदी हुई। जिसके चलते लोगों को एकबार ठंड का अहसास होने लगा। वहीं, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना भी एकबार फिर बढ़ गई। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश होने के चलते एकबार फिर शहरवासियों को ठंड का अहसास होने लगेगा।

जनपद मेरठ में पिछले तीन-चार दिन से मौसम बदला हुआ है। कभी कोहरा तो कभी तेज धूप निकलने से लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसके अलावा लगातार सर्द हवाएं भी चल रही है। वहीं, सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार को बूंदाबांदी के साथ मौसम में बदलाव आ सकता है। जिसके चलते लोगों को एकबार फिर ठंड़ का अहसास होने लगेगा।

वहीं, मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि समय से पहले मौसम का गर्म होना और फिर तापमान में गिरावट आना यह सही नहीं है। मौसम इस समय सामान्य होना चाहिए, लेकिन तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचने के कारण गर्म हो रहा है। सोमवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है।

मेरठ का एक्यूआई 105 दर्ज किया गया। जबकि, मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments