Homeउत्तर प्रदेशMeerutनमाज़ पढ़ने गया किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी...

नमाज़ पढ़ने गया किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र स्थित गांव शाहजमाल से नमाज पढ़ने गया किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब युवक के बारे में जानकारी नहीं मिली तो उसके परिवार वाले थाने पहुंचे और अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

गांव शाहजमाल निवासी अब्दुल समद पुत्र अब्दुल सलाम ने बताया कि उसका 15 वर्षीय पुत्र अब्दुल कादिर शुक्रवार की दोपहर नमाज पढ़ने की बात कहकर घर से गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा उन्होंने कादिर की काफी खोजबीन की। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका, इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी।

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका बेटा कभी बिना बताए घर से नहीं गया है कहीं उसके साथ अनहोनी की घटना घट गई हो हालांकि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts