spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutकृषि पोर्टल से उठाएं योजनाओं का लाभ: कृषि मंत्री

कृषि पोर्टल से उठाएं योजनाओं का लाभ: कृषि मंत्री

-

– सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विश्वविद्यालय में किया अखिल भारतीय किसान मेले का उद्घाटन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मोदीपुरम के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। उन्होंने किसानों को कृषि पोर्टल पर पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मेले में पशु प्रदर्शनी और कृषि उद्योग प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में मंगलवार को तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला और पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने किया।

कृषि मंत्री ने किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें कृषि पोर्टल पर पंजीकरण कराकर सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न किसान हितैषी योजनाएं जारी की गई हैं।

मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज किसान पेस्टिसाइड और अन्य जहरीले रसायनों से फसल तो बढ़ा लेते हैं, लेकिन यही रसायन आने वाली नस्लों के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने पौष्टिक और स्वस्थ खान-पान पर भी जोर दिया।

कुलपति डॉ. केके सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे शोध और अन्य क्रियाकलापों की जानकारी दी। मेले के आयोजक निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मेले में 100 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं, जहां किसानों को नई तकनीक, कृषि यंत्र और आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts