Sunday, July 6, 2025
HomeCRIME NEWSसुमित हत्याकांड : हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग

सुमित हत्याकांड : हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग


शारदा रिपोर्टर मेरठ। भावनपुर क्षेत्र के मानपुर में हुए सुमित उर्फ रिंकू हत्याकांड में परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार रात ढाई बजे थाने में तीन घंटे शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपियों पर रासुका लगाने और उनके एनकाउंटर की मांग की। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।

पुलिस ने करीब आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी रवि की दो टाटा ऐस गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में ली है। मानपुर गांव निवासी ईश्वर अपने घर में लोवर बनाने का काम करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह घर के प्रथम तल पर थे। भूतल पर गांव का ही सुमित और चार बच्चे लोवर बनाना सीखने आए थे। तभी बाइक पर नकाबपोश युवक वहा पहुंचे और सुमित पर अधाध -फायरिंग कर दी थी। सिर और पेट में कई गोली लगने से सुमित गिर गया। हमलावरों ने उसे हिलाकर देखा और मौत की तस्दीक करने के बाद सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर फरार हो गए। सुमित के पिता ने गांव निवासी तीन भाई रवि, मंगल, बीर सिंह के साथ गौरव और जोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुमित गांव में 2019 में की गई-कोल्हू संचालक धीर सिंह की हत्या में आरोपी था।

पुलिस के मुताबिक, गांव निवासी मुकेश की बेटी कोमल ने गांव के रहने वाले गौरव कश्यप से प्रेम विवाह किया था। वहीं सुमित की एलानिया हत्या के बाद गांव में जातीय तनाव के चलते दहशत का माहौल है। दोनों पक्षों में पहले भी कई बार टकराव हो चुका है।
सुमित की हत्या के बाद फैले आक्रोश को देखते हुए गांव में जातीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई। इस लिहाज से गांव में दिनभर पुलिस बल तैनात रहा। गांव की गलियां दिनभर सूनी रहीं। कुछ जगह बैठे ग्रामीणों के बीच सुमित की हत्या को लेकर चर्चा होती रही। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा। मैरिज के पोस्टर गांव में चिपका दिए थे। बदनामी होने पर कोमल ने 2019 में रक्षाबंधन से तीन दिन पहले आत्महत्या कर ली थी। खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में गौरव जेल भेजा गया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई थी। तीन नवंबर 2019 को धीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रिंकू उर्फ सुमित, मुकेश, राजेश, अभिषेक, विजय सिंह जेल भेजे गए थे। सुमित 7 फरवरी 2023 को हत्या के मामले में जेल से जमानत पर आया था सोमवार को वह कोर्ट में तारीख पर गया था। जहां जोनी से उसका आमना-सामना हो गया था।

जोनी के कोर्ट पहुंचने की सूचना प भावनपुर पुलिस भी उसे गिरफ्तार करने पहुंच गई थी। लेकिन वह पुलिस क चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाल पुलिस ने गांव पहुंचकर उसके घर क कुर्की करा दी। जोनी ने मुखबिरी के शक में में स सुमित की हत्या का एलान किया था मंगलवार को जॉनी और उसके साथियों सुमित की हत्या कर दी। बुधवार सुबह गमगीन माहौल में सुमित का अंतिम संस्कार किया गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments