Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम का सफल आयोजन

मेरठ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम का सफल आयोजन

-

शारदा एक्सप्रेस मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बेगमबाग व विजय बस्ती, विजय नगर (पूर्वी मेरठ महानगर) में वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम एवं पथ संचलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

 

 

रचित जैन ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ निर्धारित समयानुसार प्रातः 7:00 बजे एकत्रीकरण के साथ हुआ, जिसके पश्चात आद्य सरसंघचालक को प्रणाम किया गया। जिसके साथ ध्वज प्रणाम एवं प्रार्थना के उपरांत अनुशासित एवं आकर्षक पथ संचलन निकाला गया, जो न्यू शिवलोक कॉलोनी, चकबंदी रोड पीएल शर्मा रोड खटीकन मोहल्ला वेस्टर्न कचहरी रोड असोड़ा हाउस सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा।

संचलन के दौरान स्वयंसेवकों का अनुशासन, एकरूपता एवं राष्ट्रभक्ति का भाव देखने योग्य रहा, जिसे स्थानीय नागरिकों ने सराहा। एवं पुष्प वर्षा कर सभी का उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर सचिन जी एवं केशव बंधु जी वक्ताओं ने वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति की प्राचीनता, गौरवमयी परंपराओं एवं राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष हमें नई ऊर्जा, सकारात्मकता एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित स्वयंसेवकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया तथा समाज में संगठन, संस्कार और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts