- बढ़त पर खुला शेयर बाजार,
- सेंसेक्स 71,480 के करीब तो निफ्टी 21480 के नीचे ओपन
मुंबई: आज मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल देखा जा रहा है और सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में बढ़त बनी हुई है जबकि 14 शेयर गिरावट के साथ खुले हैं। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई है और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयरों की तेजी का सपोर्ट स्टॉक मार्केट को मिला है। बीएसई का सेंसेक्स 164.19 अंक या 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 71,479 पर खुला है। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 59.00 अंक या 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 21,477 के लेवल पर ओपन हुआ है।
घरेलू शेयर बाजारों ने शुरुआती कारोबार में हासिल बढ़त जल्द ही खोई


