राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में गाजियाबाद की शुभी गुप्ता ने जीता एक लाख का कैश प्राइज

Share post:

Date:

  • गाजियाबाद की शुभी गुप्ता ने राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में एक लाख का कैश प्राइज जीता।

नई दिल्ली: गाजियाबाद की शुभी गुप्ता ने राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में एक लाख का कैश प्राइज जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनके इस उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर है।

बता दें 20 से 28 सितंबर तक गुजरात में अंडर-19 राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें गाजियाबाद जिले की क्रॉसिंग रिपब्लिक की रहने वाली शुभी गुप्ता ने एक लाख का कैश प्राइज जीता हैं। इस चैंपियनशिप में उन्होंने 11 राउंड में 9.5 का स्कोर किया था। वहीं उनके इस उपलब्धि पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

 

 

दरअसल राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में गाजियाबाद की शुभी गुप्ता ने एक लाख का कैश प्राइज जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। शुभी गुप्ता की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर है। शुभी ने प्रतियोगिता के 11वें दौर में 9.5 अंक हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम किया है।

 

 

पिता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इससे पहले शुभी ने श्रीलंका में कॉमनवेल्थ यूथ चेस चैंपियनशिप, जार्चिया में वर्ल्ड फिडे कैडेट्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

उनके इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता और खेल प्रेमियों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचा

ज्ञान प्रकाशचैंपियंस ट्रॉफी में आज की रात दुबई में...

निगम को हैंडओवर के बाद भी सुविधाओं को जूझ रही कॉलोनियां

2020 में नगर निगम को हैंड ओवर हुई थी...

प्रयागराज में भीषण जाम, बोर्ड परीक्षा टाली गई

संगम से दस किमी पहले रोके जा रहे वाहन एजेंसी...