spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहंगी चिकित्सा और शिक्षा के खिलाफ सपा विधायक अतुल प्रधान ने शुरू...

महंगी चिकित्सा और शिक्षा के खिलाफ सपा विधायक अतुल प्रधान ने शुरू किया जन आंदोलन

-

मेरठ– मेरठ में महंगी शिक्षा और महंगी चिकित्सा के खिलाफ सरधना विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक अतुल प्रधान ने समर्थकों संग गुरुवार (10 अक्टूबर) को विक्टोरिया पार्क में जन आंदोलन शुरू किया। आंदोलन से पहले सर्वप्रथम हवन पूजन किया गया। जिसके बाद सैंकड़ों समर्थकों के साथ सपा विधायक अतुल प्रधान ने जन आंदोलन शुरू कर दिया। जन आंदोलन के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि, जनपद में आम जनमानस महंगी चिकित्सा और शिक्षा से परेशान हैं। बावजूद इसके ना तो सरकार इस तरह ध्यान दें रही है और ना ही भाजपा के जनप्रतिनिधी। उन्होंने कहा कि, लोगों के इस दर्द को समझते हुए सपाईयों ने इस बात का बीड़ा उठाया है कि, अब गरीब तबके के लोगों को समाजवादी चुप नहीं बैठेंगे और हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे।

बता दें कि, धरना-प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सपा विधायक अतुल प्रधान से बातचीत की‌। लेकिन सपा विधायक ने साफ कहा कि, वह चुप नहीं बैठेंगे और जन आंदोलन में अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। हालांकि, सपा विधायक अतुल प्रधान ने प्रशासन से कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी पार्क में धरना प्रदर्शन करने की परमिशन मांगी थी। लेकिन परमिशन न मिलने के चलते सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने सपा समर्थकों संग आज यानी गुरुवार को विक्टोरिया पार्क में हवन पूजन के बाद जन आंदोलन शुरू कर दिया।

जन आंदोलन के दौरान अतुल प्रधान ने कहा कि, यह आंदोलन निजी क्षेत्र की महंगी शिक्षा और महंगी चिकित्सा के खिलाफ है। बताया कि, इंसान के जीवन में भोजन के बाद सबसे अहम चीज पढ़ाई और दवाई है। लेकिन इस सरकार ने दोनों ही महंगी कर रखी हैं। उन्होंने बताया कि, निजी स्कूलों और अस्पतालों में लूट मची हुई है। जबकि, आम आदमी इस लूट में पिसता जा रहा है, बावजूद इसके सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।जिसके चलते उन्होंने यह बीड़ा उठाया है, ताकि, लोगों को शिक्षा और चिकित्सा दोनों सस्ती मिल सके। बता दें कि, 10 अक्टूबर को सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि होती है। इसलिए सपा विधायक ने धरने के लिए 10 अक्टूबर की तारीख चुनी। बता दें कि, इससे पहले भी सपा विधायक अतुल प्रधान कलेक्ट्रेट में कई दिनों तक महंगी चिकित्सा और शिक्षा को लेकर अनशन कर चुके हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts