spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSपकड़ी गई सोनम रघुवंशी, सुपारी देकर कराई थी पति की हत्या

पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, सुपारी देकर कराई थी पति की हत्या

-

  • इंदौर के राजा मर्डर केस में अब तक पत्नी समेत चार गिरफ्तार, बाकी की गिरफ्तारी को दबिश।

गाजीपुर। मेघालय से दो जून को लापता हुए मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पत्नी सोनम रघुवंशी को बरामद कर लिया है। सोनम रघुवंशी गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके से 17 दिन बाद पुलिस को मिली है। शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि पुलिस सोनम को जिला अस्पताल लेकर गई, चेकअप के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है।

फिलहाल राजा की पत्नी सोनम कुछ नहीं बता रही है। मेघालय से पुलिस आ रही है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। वह कुछ नहीं बता रही है। मेघालय पुलिस को सूचना दे दी गई है।

इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड में तीन दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, राजा की पत्नी सोनम को भी पकड़ा गया है। एक अन्य हमलावर की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि सोनम गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली थी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गाजीपुर पुलिस का कहना है कि उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मेघालय के डीजीपी का कहना है कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने इस मामले में सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम से पूछताछ की जा रही है। मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पति राजा रघुवंशी का पहाड़ पर शव मिला था, जबकि सोनम लापता हो गई थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में राजा रघुवंशी के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले थे। लाश को खाई में फेंकने से शरीर की हड्डियां भी टूट गई थीं। शिलॉन्ग एसपी विवेक सिम ने इसकी पुष्टि की थी। पुलिस को घटनास्थल से ही राजा की हत्या में इस्तेमाल हथियार- दाओ भी मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक,धारदार हथियार एकदम नया लग रहा है, अंदेशा है कि इसे हत्या के इरादे से ही खरीदा गया था।

गाजीपुर से सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बीच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पिछले महीने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले से लापता हुए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के लिए कथित तौर पर तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने आरोपियों को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी और इंदौर से दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ और लोगों के नाम बताए हैं। डीजीपी ने बताया कि एसआईटी के अधिकारी रघुवंशी की पत्नी और बाकी लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।

इंदौर के गुमशुदा दंपती का मामला। सोनम रघुवंशी (24) वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर मिली। उसे प्रारंभिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। – अमिताभ यश, एडीजी कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts