spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSराज के लिए सोनम ने करा दिया राजा का मर्डर ? राजा...

राज के लिए सोनम ने करा दिया राजा का मर्डर ? राजा रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा

-

  • इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत चार गिरफ्तार।

एजेंसी, गाजीपुर। इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में आज बड़ा खुलासा हुआ। शादी के बाद पत्नी संग हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की मौत हत्या थी और पत्नी सोनम ने ही पति के मौत की साजिश रची थी। पति की हत्या होने के बाद से वह लापता हो गई थी। अब गाजीपुर से गिरफ्तारी के बाद सोनम ने कबूला है कि यह सबकुछ उसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के लिए किया था।

सोनम के घर वालों ने उसकी शादी 11 मई को इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के साथ कर दी थी। दोनों हनीमून पर भी गए लेकिन अपने प्यार को पाने के लिए शादी के महज 6 दिन बाद ही राज कुशवाहा के लिए सोनम ने राजा को रास्ते से हटाने का फैसला किया और हत्या की साजिश रच दी।

 

इंदौर के राजा रघुवंशी की शादी सोनम से 11 मई को हुई थी और वे दोनों 20 मई को हनीमून के लिए शिलॉन्ग रवाना हुए थे। पहले उन्होंने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में माता के दर्शन किए और फिर मेघालय पहुंचे थे। 22 मई को दोनों मेघालय पहुंचे थे और दोनों ने सोहरा की यात्रा की और शिलांग में चार दिन के लिए बाइक किराए पर ले ली। फिर दोनों मावलखैत गांव गए। इसके बाद गाइड के साथ दोनों नोंग्रियाट गांव के डबल डेकर पुल की तरफ चले गए।

 

 

24 मई के बाद से ही दोनों के फोन बंद हो गए थे। राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून से लापता होने की कहानी सभी के लिए सस्पेंस बनी हुई थी लेकिन अब इस केस की परत दर परत खुलती जा रही है और कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी और इल्जाम पत्नी सोनम पर लगा है, उसने हत्या क्यों की और पिछले 17 दिनों तक कहां रही, मेघालय से वह यूपी के गाजीपुर कैसे पहुंची? सोमवार सुबह सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल अन्य तीन लोगों को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है। इन सभी तीनों गिरफ्तार लोगों के नाम सामने आ गए हैं। इन तीनों गिरफ्तार आरोपियों के नाम विक्की ठाकुर, आनंद और राज कुशवाहा है। चौथा आरोपी विशाल चौहान है, जो कि अभी फरार है।

खूनी खेल का मास्टरमाइंड है राज कुशवाहा

पुलिस की जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि आनंद ने ही राजा रघुवंशी पर सबसे पहला वार किया था। इस पूरी खूनी खेल का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा है। वह लगातार सोनम के संपर्क में बना हुआ था।

इंदौर क्राइम ब्रांच के इनपुट से गिरफ्तार हुई सोनम

कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने राज कुशवाहा को पकड़ा है। साथ ही इंदौर क्राइम ब्रांच ने गाजीपुर पुलिस को इनपुट दिया था। इसके बाद गाजीपुर के एक ढाबे से सोनम को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। इस पूरे मामले की अधिक जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी, क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने कहा कि मेघालय में जहां पर राजा रघुवंशी और सोनम गुम हुए थे। तभी से इंदौर पुलिस और शिलांग पुलिस दोनों इस केस को लेकर संपर्क में थे। सर्चिंग के दौरान 02 जून को राजा रघुवंशी की लाश मिली थी। सौरा थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया था।

सीसीटीवी ने खोला राज

इंदौर। राजा रघुवंशी के मर्डर केस में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। पत्नी सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद शिलांग के एक होटल से नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। इस फुटेज में सोनम को राजा से कुछ दूर खड़े होकर फोन पर किसी से चैट करते हुए देखा गया है। सोनम की यह सीसीटीवी फुटेज राजा की हत्या से कुछ घंटों पहले की ही है। होटल का यह सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सोनम पर सवाल उठने लगे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि कहीं सोनम राजा को मारने वाले सुपारी किलर्स को लोकेशन तो शेयर नहीं कर रहीं थीं? इस सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि राजा रघुवंशी बाइक पर बैठकर हेलमेट सही कर रहा है। वहीं, सोनम राजा से थोड़ी दूरी पर खड़ी है। इस दौरान सोनम अपने फोन में किसी से चैट कर रही है। पुलिस को शक है कि सोनम, राजा को मारने वाले आरोपियों को कुछ जानकारी दे रही है।

 

यह खबर भी पढ़िए-

पकड़ी गई सोनम रघुवंशी, सुपारी देकर कराई थी पति की हत्या

यह खबर भी पढ़िए-

Raja Raghuwanshi Murder Case: बेवफा निकली इंदौर वाली सोनम… शिलांग में हनीमून पर पति की हत्या, खुलासे ने सभी को चौंकाया

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts