Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सोलह सब इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला

मेरठ: सोलह सब इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला

-

– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने देर रात जारी किए आदेश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने 16 सब इंस्पेक्टरों (उप-निरीक्षकों) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। रविवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, थानों और चौकियों पर तैनात इन उप-निरीक्षकों को जनहित एवं कार्य की आवश्यकता को देखते हुए नए स्थानों पर भेजा गया है। इनमें सब इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार को कंकरखेड़ा थाने की शोभापुर चौकी से देहलीगेट थाने की घण्टाघर चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय

 

वहीं, घंटाघर चौकी के प्रभारी रहे सुरेशपाल सिंह को शोभापुर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में, सब इंस्पेक्टर अनुज कटियार को पुलिस लाइन से परतापुर थाना क्षेत्र की घाट चौकी का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

घाट चौकी से सब इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार को परतापुर थाने भेजा गया है, जबकि सब इंस्पेक्टर कपिल देव वर्मा को कंकरखेड़ा थाने की नगला ताशी चौकी से लालकुर्ती थाने की वीआईपी लाइन में स्थानांतरित किया गया है। अन्य तबादलों में सब इंस्पेक्टर शिवेन्द्र सिंह, कालीचरण, सुमित सिंह, आशीष सिंह, महेश शर्मा, अक्षय निधि शर्मा, जसवीर सिंह, अरुण कुमार, धीरेंद्र उपाध्याय, ऋतुराज यादव, पवन सैनी और रमाकांत गिरी शामिल हैं, जिन्हें विभिन्न थानों और चौकियों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

एसएसपी अविनाश पांडेय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts