spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsSitapur Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा...

Sitapur Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा सहित दो घायल

-

– तेज रफ्तार एर्टिगा ने बाइक को मारी टक्कर, कैटरिंग से लौटते वक्त हादसा, चाचा सहित दो घायल।

सीतापुर। देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। खैराबाद थाना क्षेत्र के कैथाभारी के पास तेज रफ्तार एर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतक युवक की पहचान ग्राम निजामाबाद निवासी अंकित के रूप में हुई है। वह अपने चाचा देशराज और साथी लक्ष्मीनारायण के साथ होटल में कैटरिंग का काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। रात का वक्त होने के चलते सड़क पर सन्नाटा था, लेकिन जैसे ही बाइक कैथाभारी के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार एर्टिगा कार ने सीधी टक्कर मार दी।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिरे। बाइक चला रहे अंकित को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं देशराज और लक्ष्मीनारायण लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े रहे।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया।

सूचना मिलने पर खैराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में शामिल एर्टिगा कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।

अंकित की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार चालक की तलाश जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक नतीजों की याद दिला दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts