spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, January 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeGhaziabadयूपी-दिल्ली बॉर्डर पर स्थापित होगी श्रीराम की मूर्ति

यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर स्थापित होगी श्रीराम की मूर्ति

-

  • नगर निगम गाजियाबाद की खास पहल
  • इंदिरापुरम जाने वाला रोड कहलाएगा ‘रामपथ’

गाजियाबाद। यूपी-दिल्ली बॉर्डर, जिसे गाजियाबाद में यूपी गेट भी कहा जाता है, वहां पर नगर निगम एंट्री गेट बनवाकर श्रीराम की मूर्ति लगवाएगा।

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी, वहीं यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर जिला गाजियाबाद में श्रीराम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस मूर्ति के पास वॉटर फाउंटेन लगाया जाएगा। ग्रीनरी भी होगी। एरिया को इस तरह से डवलप किया जाएगा, जिससे दोनों राज्यों में आने-आने वाले लोगों के लिए ये पॉइंट आकर्षण का केंद्र बन जाए। ये सब काम गाजियाबाद नगर निगम करेगा।

गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने बताया, ‘गाजियाबाद के एक मंदिर में साढ़े चार फुट की राम मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसे सोचकर हमारे मन में भी ख्याल आया कि क्यों न एक मूर्ति सार्वजनिक स्थान पर स्थापित की जाए, जिससे वो गाजियाबाद की पहचान बन जाए। इसके लिए यूपी बॉर्डर चुना गया है। हमारा मन बड़ी मूर्ति लगवाने का था, लेकिन अब इतने कम वक्त में बड़ी मूर्ति तैयार होना संभव नहीं है। लोग जब दिल्ली से गाजियाबाद में एंट्री करेंगे तो उन्हें भगवान राम की इस भव्य मूर्ति के दर्शन हो पाएंगे। इसके अलावा हम यूपी बॉर्डर से इंदिरापुरम जाने वाली रोड का नाम ‘रामपथ’ रखने जा रहे हैं। 22 जनवरी से ये रोड रामपथ कहलाएगा।’

श्रीराम की भव्य शोभायात्रा का रूट प्लान तैयार
मेयर सुनीता दयाल ने बताया, नगर निगम ने गाजियाबाद के करीब 40 मंदिरों को चिह्नित किया है। इन मंदिरों पर साफ-सफाई कराई जाएगी। इन्हें रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। मकर संक्रांति यानि 14 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी तक इन मंदिरों में रोजाना धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा गाजियाबाद में एक भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा के लिए सभी सामाजिक, व्यापारिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जगह-जगह पुष्प वर्षा होगी। इसका रूट प्लान बनाया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त अरुण यादव को इन सभी कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी बना दिया गया है।
सरकारी विभागों में 14 जनवरी से सफाई अभियान
उधर, गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव गोपाल ने सभी विभाग अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि 14 जनवरी से वे अपने-अपने कार्यालयों में सफाई अभियान प्रारंभ करें। इस संबंध में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन में हुई।

सीडीओ ने कहा, सभी कस्बों में स्थानीय भजन-कीर्तन मंडलियों के द्वारा संकीर्तन कराए जाएं। इन नगरों में राम मंदिर रथ और कलश यात्राओं का भी आयोजन होगा। इसके अलावा 14 से 22 जनवरी तक सभी मंदिरों में भजन-कीर्तन कार्यक्रम होंगे। इसमें जो कलाकार प्रस्तुति देंगे, उनका चयन संस्कृति और सूचना विभाग करेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts