spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSशामली: महिला की हत्या, एक माह पहले की थी दूसरी शादी

शामली: महिला की हत्या, एक माह पहले की थी दूसरी शादी

-

– पहली पत्नी के परिजनों पर मारने का आरोप


शामली। शामली में एक महिला की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर कैराना से कांधला आ रही थी। इसी बीच युवक की पहली पत्नी के परिजनों ने दोनों का घेर लिया। दोनों के साथ मारपीट करने लगे। वहां से जैसे तैसे पति अपनी जान बचाकर थाने पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर महिला को मृत अवस्था में पाया।

 

आरोप है कि पूर्व पत्नी के परिजनों ने महिला की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

मामला शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव अम्बेहटा का है। कांधला के मोहल्ला खैल का रहने वाला सुल्तान (25) घरों में चिनाई कर परिवार का पालन पोषण करता है। सुल्तान ने दो शादी की है। पहली पत्नी शिबा से विवाद चल रहा है। वहीं एक महीने सुल्तान ने साहिबा (22) से शादी की थी। पत्नी शिबा उससे अलग रहती है।
बाइक सवार चार लोगों ने रोका..फिर मारपीट की।

 

सुल्तान ने शुक्रवार की देर रात कांधला पुलिस को सूचना दी कि उसने एक माह पूर्व ही कैराना की रहने वाली साहिबा से शादी की थी। उसका पहली पत्नी बुढ़ाना की रहने वाली शिबा से विवाद चल रहा है। देर रात वह पत्नी साहिबा को स्कूटी पर लेकर कैराना से कांधला के लिए आ रहा था। जैसे ही वह अंबेहटा के पास पहुंचा तो गन्ने के खेत के पास दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उन्हें रुकवा लिया।

 

चारों उसकी पहली पत्नी के परिवार के सदस्य थे। कहा कि एक लाख रुपये और जेवरात लाकर दो वरना उसकी पत्नी साहिबा को नहीं जाने देंगे। इसके बाद वह लोग मारपीट करने लगे। जहां से जान बचाकर मैं कांधला थाना पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और देखा कि अंबेहटा के जंगल में गन्ने के खेत में साहिबा का शव पड़ा हुआ है। उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई गई। वहीं सुल्तान का आरोप है कि उसकी पहली पत्नी के परिजनों ने साहिबा की हत्या की है।

 

फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

 

साहिबा के ससुर हाजी अहसान ने बताया कि बेटे सुल्तान का पहली पत्नी से करीब चार महीने से विवाद चल रहा है। पुलिस में भी पहली पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट भी हुई थी। कहा कि इसी रंजिश में साहिबा की हत्या की गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts