spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमहिला के पति को देख होटल से नंगा भागा प्रेमी, 200 मीटर...

महिला के पति को देख होटल से नंगा भागा प्रेमी, 200 मीटर तक लगाई दौड़

-

– शादीशुदा महिला से मिलने आया था, तभी पहुंचा पति, हाईवे से खेतों में लगाई दौड़।

हापुड़। एक प्रेमी होटल से न्यूड भागा और हाईवे पर करीब 200 मीटर तक दौड़ लगाई। इसके बाद वह खेतों में लगी फसल में जाकर छिप गया। दरअसल, आरोपी युवक होटल में एक शादीशुदा महिला के साथ हम बिस्तर था। खोजबीन करते हुए महिला का पति और उसके परिजन होटल में पहुंच गए। उन्होंने होटल कर्मचारी से कमरा खुलवाया। जैसे ही महिला और उसके प्रेमी ने परिजनों को देखा, उनके होश उड़ गए।

महिला के पति ने आरोपी युवक की पिटाई की। तभी वह बिना कपड़ों के ही होटल से भाग निकला। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। महिला ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर छेड़खानी, रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

गढ़ चौपला के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। उसने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर है। पत्नी सिंभावली क्षेत्र के एक होटल में पहुंची। इसकी भनक लगते ही पति अपने परिजन और रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुंच गया। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का मंजर देखते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

पत्नी गढ़ चौपला के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ हम-बिस्तर थी। पति और ससुरालीजनों को देख पत्नी बाथरूम में घुस गई। प्रेमी को दबोचने का प्रयास किया गया तो वह कपड़ों के बिना ही नग्न हालत में होटल के कमरे से निकलकर सीढ़ियों से उतरते हुए हाईवे पर दौड़ लगाने लगा।

महिला का पति और परिजन आरोपी युवक का पीछा करते हुए वीडियो भी बनाते रहे। आरोपी नेशनल हाईवे की सर्विस रोड से होकर खेत में जाकर छिप गया। उसे नग्न हालत में देख राहगीरों की भीड़ भी हैरत में पड़ गई।

महिला ने थाने में शिकायत की है। उसने पुलिस से बताया, आरोपी दानिश थाना गढ़मुक्तेश्वर में काली मंदिर के पास का रहने वाला है। उसने कुछ बात करने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसे बहला फुसला होटल ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर छेड़खानी की। इसका वीडियो भी बना लिया। शोर मचाने पर दानिश मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts