spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में गुप्त अवैध हथियार निर्माण यूनिट का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

मेरठ में गुप्त अवैध हथियार निर्माण यूनिट का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एसओजी ने अवैध हथियारों के निर्माण से जुड़े एक संगठित नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गुप्त फैक्ट्री का खुलासा किया है। लिसाड़ी गेट इलाके में की गई इस छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में तैयार और अधबने हथियारों के साथ उन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।

 

 

एसओजी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक किराए के मकान से संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। शालीमार गार्डन गली नंबर 7 स्थित मकान पर दबिश दी गई तो अंदर अवैध हथियार बनाने का पूरा सेटअप मिला। टीम ने मौके से देसी पिस्टलों के कई फ्रेम, बैरल, स्प्रिंग, मैगजीन और अन्य पुर्जे जब्त किए गए।

मौके से साजिद सहित तीन लोगो को हिरासत में लिया गया है। वह उसी मकान में रहकर हथियार तैयार करने और उनकी सप्लाई का काम देख रहे थे।

पुलिस के अनुसार, मकान मालिक से उसके पारिवारिक संबंध भी सामने आए हैं, जिसकी अलग से जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि यहां से बने हथियार आसपास के जिलों तक पहुंचाए जा सकते थे। यही वजह है कि पुलिस अब सप्लाई चैन, संभावित खरीदारों और इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मकान के इस्तेमाल की अवधि, आने-जाने वालों तथा गतिविधियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts