– तीन बार घर से भागे और की शादी, पिता ने अलग रहने पर किया बेदखल।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। 2011 यानी जब सौरभ 13 साल का था, तब वह पहली बार मुस्कान से मिला था और एक नजर में ही उसे मुस्कान से प्यार हो गया था। मुस्कान के नाना एस्ट्रोलॉजर थे और सौरभ की मां रेणु ज्योतिष में भरोसा करती थीं। मुस्कान के नाना के घर कुंडली दिखाने आती थीं। उनका घर 3 किमी दूर था।
सौरभ भी मां के साथ आता था और इसी दौरान मुस्कान से उसकी मुलाकात और दोस्ती हुई। 5 साल तक दोनों के बीच बातचीत चली और सौरभ ने घर में मुस्कान से शादी की इच्छा जाहिर की। परिवार ने इस शादी से मना कर दिया, उस वक्त सौरभ और मुस्कान दोनों नाबालिग थे। सौरभ ने 12वीं के बाद मर्चेंट नेवी का कोर्स किया और जॉब के लिए अप्लाई करने लगा। मुस्कान से मुलाकात का सिलसिला जारी था। इसी दौरान सौरभ को लंदन बेस्ड एक कंपनी के शिप में जॉब मिल गई।
सौरभ की मां रेणु ने बताया कि जब सौरभ की नौकरी लग गई, तब हमें लगा कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा। 2016 में सौरभ घर आया हुआ था और अचानक वह कहीं चला गया। हमने मालूम किया तो पता चला कि मुस्कान भी अपने घर में नहीं है। हमने सभी जानने वालों के यहां सौरभ को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
तब मेरठ पुलिस दोनों को खोजकर लाई थी। हमने सौरभ को बहुत समझाया कि मुस्कान को भूल जाओ, वो तुम्हारे लायक नहीं है, लेकिन वो माना नहीं और 3 महीने बाद अचानक फिर से दोनों घर छोड़कर चले गए। इस बार 3 दिन बाद दोनों वापस आ गए। सौरभ मुस्कान को छोड़ना नहीं चाहता था। इसके बाद एक दिन सुबह 5 बजे दोनों फिर घर छोड़कर चले गए, इस बार दोनों शादी करके वापस लौटे।
रेणू ने बताया कि जब सौरभ ने शादी कर ली, तो हमने भी मुस्कान को स्वीकार कर लिया। छह महीने तक मुस्कान, हमारे घर में ही रही। लेकिन छोटी-छोटी बात पर वो घरवालों से विवाद करने लगी। हमारे घर में बहुत अशांति रहने लगी, उसका व्यवहार परिवार वालों से कुछ खास अच्छा नहीं था। जब सौरभ लौटकर आया, तब हमनें उसे पूरी बात बता दी।
सौरभ हमको छोड़कर चला गया और किराए के मकान में रहने लगा। इससे सौरभ के पिता बहुत नाराज हुए। उन्होंने सौरभ को डांटा और परिवार से बेदखल कर दिया, बातचीत भी बंद कर दी।
घर से जाने के बाद भी सौरभ अपनी मां और बहन से बात करता रहता था। वो चाहे लंदन रहे या मेरठ में, उसके फोन और वीडियो कॉल जरूर आते थे। कभी-कभी सौरभ अपनी बहन सिमरन को भी फोन करता था।
यह खबर भी पढ़िए-
यह खबर भी पढ़िए-
saurabh murder case: मुस्कान को फांसी की मांग करने वाली मां है सौतेली


