spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMoradabadभाजपाई आशाराम के अनुयायी: रुचिवीरा

भाजपाई आशाराम के अनुयायी: रुचिवीरा

-

– सपा सांसद ने कहा कि सपा आजम के साथ, तंजीन ने कहा था-किसी पर भरोसा नहीं।

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी की सांसद रुचिवीरा ने भाजपाइयों का आशाराम बापू का अनुयायी बताकर नई बहस छेड़ी है। वहीं, अखिलेश यादव के बागेश्वर बाबा पर दिए बयान पर उन्होंने चुप्पी साध ली। जेल में बंद आजम खान के मामले में रुचिवीरा ने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी एकजुट होकर आजम खान के साथ खड़ी है। पार्टी में इास मुद्दे पर कोई मतभेद नहीं हैं। बता दें कि आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा ने एक बयान में कहा था कि उन्हें किसी पर भरोसा नहीं है। अब सिर्फ अल्लाह ही आजम खान को जेल से बाहर ला सकता है।

तंजीन के इस बयान पर मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन की भी प्रतिक्रिया सामने आई थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि आजम खान और उनकी फैमिली के लिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने जितना किया है, उतना कोई नहीं कर सकता। आजम खान सियासी अदावत की वजह से जेल में बंद हैं। सपा उन्हें बाहर लाने के लिए जो भी कर सकती थी, वो किया गया है।

आजम की फैमिली को थैंक्स लेस बताते हुए हसन ने कहा था कि, आजम के बेटे अब्दुल्लाह में वो काबिलियत नहीं है। उन्हें जेल से रिहा होने के बाद अखिलेश यादव से मिलने जाना चाहिए था। हसन ने ये भी कहा कि आजम खां और उनकी फैमिली की नाराजगी का 2027 के विधानसभा चुनावों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

सपा सांसद रुचिवीरा ने पूर्व सांसद के इस बयान को उनका निजी बयान बताया है। रुचिवीरा ने कहा, आजम खान और अखिलेश यादव के बीच शानदार तालमेल है। कहीं कोई मतभेद नहीं है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts