Homeउत्तर प्रदेशSaharanpurसहारनपुर: फर्जी कंपनी ने की करोड़ों की ठगी, पांच आरोपियों पर एफआईआर...

सहारनपुर: फर्जी कंपनी ने की करोड़ों की ठगी, पांच आरोपियों पर एफआईआर दर्ज 

-

– निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला, पुलिस आरोपियों की तलाश जारी में जुटी।

सहारनपुर। निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कुतुबशेर थाना पुलिस ने एक फर्जी ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Saharanpur

 

जयप्रभा नगर निवासी रविचरण पुत्र अजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नवंबर 2023 में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित सेमिनार में उनकी मुलाकात कुछ लोगों से हुई थी। सेमिनार में विजय कुमार और ओमप्रकाश सेठी ने खुद को ‘ब्राइट्रिक्स ट्रेडिंग प्रा.लि.’ नामक कंपनी का डायरेक्टर बताया।

रीना रानी ने खुद को कंपनी की चेयरमैन, सूरजभान ने मार्केटिंग व फाइनेंस हेड और सुरभि ने सीनियर मेंबर तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में पेश किया।

आरोपियों ने सेमिनार में उपस्थित लोगों को बताया कि उनकी कंपनी म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस सेक्टर में निवेश करती है, जिससे हर महीने लगभग 10 प्रतिशत तक मुनाफा मिलता है। उन्होंने सहारनपुर और आसपास के जिलों के लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करने हेतु कई बैठकें और सेमिनार आयोजित किए।

रविचरण ने आरोपियों के झांसे में आकर अपने और परिवार के सदस्यों के नाम से कुल 27 लाख 48 हजार 500 रुपये का निवेश किया। इसमें से लगभग 14 लाख 98 हजार 500 रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए, जबकि करीब 12 लाख 50 हजार रुपये नकद दिए गए।

रविचरण के अलावा, महेश कुमार से तीन लाख रुपये और अमित कुमार से आठ लाख रुपये भी लिए गए। आरोप है कि आरोपियों ने इसी तरह सैकड़ों लोगों से निवेश के नाम पर लगभग 12 करोड़ रुपये की ठगी की।

शुरुआत में निवेशकों को कुछ मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में भुगतान रोक दिया गया। जब निवेशकों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने बताया कि रकम को BFC Token और Jestrobottrade.com (JFX) Forex नामक वेबसाइट में डॉलर के रूप में निवेश किया गया है।

कुछ समय बाद, आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद हो गए और कंपनी की वेबसाइट भी निष्क्रिय हो गई। पीड़ितों ने जब कंपनी के कार्यालय का पता किया तो वह भी खाली मिला। निवेशकों का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई राज्यों में इसी तरह फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों से ठगी कर चुके हैं।

थाना कुतुबशेर पुलिस ने विजय कुमार, रीना रानी, ओमप्रकाश सेठी, सूरजभान और सुरभि के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts