spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशSaharanpurसहारनपुर: बिटौड़े में मिले जले शव की हुई पहचान

सहारनपुर: बिटौड़े में मिले जले शव की हुई पहचान

-

  • होमगार्ड का था जला शव, हत्यारोपी अरेस्ट
  • अवैध संबंध में कर दी गई पति-पत्नी की हत्या

सहारनपुर। सहारनपुर में दो अलग-अलग जगह महिला और पुरुष के शव मिले थे। महिला की हत्या कर शव कृष्णा नदी में फेंका गया। जबकि एक पुरुष का शव बिटौड़े में जलता मिला था। दोनों शवों की पहचान हो गई है। दोनों शव होमगार्ड और उसकी पत्नी के हैं। दोनों की हत्या कर शव अलग-अलग जगह फेंक दिया गया था। पुलिस ने मामले में एक युवक को उठाया है। हत्याकांड का खुलासा पुलिस आज कर सकती है।

थाना रामपुर मनिहारान के गांव बागाहेड़ी के रहने वाले होमगार्ड श्रीराम उर्फ मिंटू और उसकी पत्नी किरण 7 जनवरी की देर रात को दिल्ली रोड से अपने निमार्णाधीन मकान से गायब हो गए थे। सोमवार की सुबह यानी 8 जनवरी को होमगार्ड की पत्नी किरण (40) का शव थाना नानौता की कृष्णा नदी के पास पड़ा मिला था। जबकि होमगार्ड का पता नहीं चल रहा था। होमगार्ड का मोबाइल महिला के शव के पास मिला था। जबकि महिला का मोबाइल दिल्ली रोड स्थित निमार्णाधीन उसके मकान के पास मिला था। मृतका के परिजनों ने होमगार्ड के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा भी दर्ज कराया दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना सरसावा में सोमवार को यानी 8 जनवरी को ही एक पुरुष का शव बिटौड़े में जलाया गया था। उसकी पहचान भी होमगार्ड श्रीराम उर्फ मिंटू (45) के रूप में हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को उठाया है। जिसने सारे हत्याकांड का खुलासा किया है। वहीं पुलिस आज पुलिस लाइन में हत्याकांड का खुलासा करेगी।

सीसीटीवी से मिलती गई लीड

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पीछा करते-करते एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने होमगार्ड श्रीराम उर्फ मिंटू (45) और उसकी पत्नी किरण (40) की उसके निमार्णाधीन मकान में ईंट से कूच-कूचकर हत्या की। उसके बाद दोनों के शव को कार में डालकर पंजाब ले जाकर ठिकाने लगाना चाहता था। लेकिन रास्ते में पुलिस चेकिंग के डर से उसने महिला के शव को नानौता की कृष्णा नदी में फेंक दिया। जबकि होमगार्ड श्रीराम उर्फ मिंटू के शव को अपने साथ पंजाब ले जा रहा था। लेकिन शाहजहांपुर बॉर्डर पर चेकिंग के डर से होमगार्ड का शव को थाना सरसावा के गांव बहलोलपुर में एक बिटौडे में रखकर आग लगा दी।

हत्यारे की पत्नी से थे होमगार्ड के अवैध संबंध

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोराना काल में मुस्लिम युवक जेल में था। करीब साढ़े तीन साल वह जेल में रहा। इसी बीच होमगार्ड श्रीराम उर्फ मिंटू का उसकी पत्नी से अवैध संबंध हो गए। उसका मुस्लिम युवक के घर आना-जाना लगा रहने लगा। लेकिन जब वह जेल से छूटकर आया तो उसको अपनी पत्नी के साथ होमगार्ड के अवैध संबंध का पता चला। तो उसने होमगार्ड की हत्या करने की थान ली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक बार दोनों शराब पी रहे थे तो होमगार्ड ने भी मुस्लिम युवक की पत्नी से अवैध संबंध की बात कबूल ली थी।

पहले शराब पिलाई…फिर हत्याकांड को दिया अंजाम

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 7 जनवरी की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे मुस्लिम युवक दिल्ली रोड स्थित होमगार्ड के निमार्णाधीन मकान पर पहुंचा। इससे पहले उसने एक शराब के ठेके से दारु खरीदी। होमगार्ड के घर में पहले दोनों ने शराब पी। होमगार्ड को ज्यादा शराब पिलाई कर नशे में कर दिया। खुद ने थोड़ी ही शराब पी। उसके बाद उसने निमार्णाधीन मकान से ईंट उठाई और होमगार्ड के सिर में मार दी। एक के बाद एक वार करता गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसी बीच होम गार्ड की पत्नी भी आ गई। हत्याकांड का राजफाश न हो जाए तो उसने होमगार्ड की पत्नी किरण के सिर में भी ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्यारोपी युवक ने दोनों के शव को अपनी गाड़ी में डाला। उसके बाद हत्यारोपी युवक उनके शव को ठिकाने लगाने के लिए ले गया। पुलिस को इस ब्लाइड मर्डर को खोलने के लिए 5 टीमों का गठन करना पड़ा। प्रत्येक थाना क्षेत्र में जाकर टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। उसके बाद इस गाड़ी तक पहुंचा जा सका। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ओर भी पूछताछ कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts