HomeAccident Newsमेरठ: रोडवेज बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

मेरठ: रोडवेज बस ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

-

– सड़क पर बिखरे शव के टुकड़े, पति-बेटी भी घायल, शादी वाले घर में मातम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति और 3 साल की बेटी घायल हो गए। बेगमपुल चौराहे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार, मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी रोहित अपनी पत्नी वर्षा और बेटी आरोही के साथ सोफीपुर से घर लौट रहे थे। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और इसी सिलसिले में वे खरीदारी कर वापस आ रहे थे। जैसे ही परिवार बेगमपुल चौराहे पर शास्त्री मूर्ति के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक असंतुलित हो गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और मासूम बेटी घायल हो गए।

हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी हरेंद्र पाल के मुताबिक, फरार चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शादी वाले घर में पसरा मातम: बताया जा रहा है कि रोहित की साली की शादी जल्द ही होने वाली थी। इस हादसे के बाद परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts