Tuesday, April 22, 2025
Homeउत्तर प्रदेशSaharanpurसहारनपुर में ठेकेदार की हत्या का खुलासा

सहारनपुर में ठेकेदार की हत्या का खुलासा

– प्रेमिका के बेटे ने कर दी थी लकड़ी ठेकेदार की हत्या
– पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार


सहारनपुर। सहारनपुर में 5 फरवरी को लकड़ी के ठेकेदार की मौत का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। ठेकेदार की हत्या उसकी प्रेमिका के बेटे ने सिर में गोली मारकर की थी। पुलिस ने तीन युवकों को अरेस्ट किया है। मां के साथ अवैध संबंध होने के कारण बेटों को बर्दाश्त नहीं हुआ है। सऊदी अरब से दो माह पहले आने के बाद युवक ने ठेकेदार से नजदीकी बढ़ाई। मामला थाना नागल के गांव ताशीपुर का है।

 

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया, 5 फरवरी को गांव ताशीपुर के रहने वाले हाफिज अहमद (42) का शव ताशीपुर तहलौली रोड पर शव मिला था। मृतक लकड़ी का ठेकेदार था। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करने से मना कर दिया था। लेकिन पुलिस को हत्या का शक हुआ तो परिजनों को समझाकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया था। पोस्टमॉर्टम में सिर पर गोली लगने की बात सामने आई। मृतक के सिर में गोली मारी गई। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली।

 

पुलिस के अनुसार, पुलिस ने ठेकेदार हाफिज अहमद की हत्या के मामले में तीन भाइयों सुहेल, शोएब और ऐबाद को अरेस्ट किया है। सिर में गोली मारकर सुहेल ने हत्या की थी। जबकि सगे भाई शोएब और ताऊ के लड़के ऐबाद ने तमंचा और गोली का इंतजाम किया था। हत्यारोपी सुहेल ने बताया कि ठेकेदार हाफिज अहमद का मकान सामने ही है।
मेरी अम्मी के साथ उसके अवैध संबंध थे। जिस कारण उसको रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। जिसके अपने भाई और ताऊ के लड़के को शामिल किया। ठेकेदार हाफिज अहमद से नजदीकी बढ़ाई और अपने विश्वास में लिया। जब विश्वास हो गया तो उसको रास्ते से हटा दिया।

 

आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था

पूछताछ में हत्यारोपी सुहेल ने बताया, वह कुछ माह पहले ही सऊदी अरब से आया था। गांव में मेरी अम्मी के बारे में तरह-तरह की चचार्एं थी। उसके बाद सभी बातों में सच्चाई दिखाई दी। एक दिन हाफिज अहमद और अम्मी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद उसने हाफिज की हत्या करने का प्लान बनाया। उसके साथ पहले नजदीकी बढ़ाई।

 

पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी सुहेल ने हाफिज अहमद को शहर में जाने के लिए फोन किया था। हाफिज जंगल में लकड़ी कटवा रहा था। उसके आधे घंटे बाद चलने के लिए बोल दिया। इसी बीच सुहेल ने हत्या करने की पूरी तैयारी कर ली थी। आधे घंटे बाद हाफिज ने सुहेल को फोन कर बुलाया। दोनों घर से अलग-अलग निकले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments