– घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने हापुड़ रोड स्थित रेस्टोरेंट पर छापा मारकर घरेलू सिलेंडर जब्त किए और संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। यह कार्रवाई शहर में एलपीजी की किल्लत के बीच रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा घरेलू सिलेंडर के कथित दुरुपयोग की खबरों के बाद की गई।


