spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्टार नाइट में रैपर ईपीआर ने बिखेरे जलवे

स्टार नाइट में रैपर ईपीआर ने बिखेरे जलवे

-

-विद्या नॉलेज पार्क में धूमधाम से संपन्न हुआ निवार्णा


मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम निवार्णा-2024 धूमधाम से संपन्न हुआ। स्टार नाईट में यूथ आयकॉन हसल फेम रैपर ईपीआर अय्यर ने अपने धुनों पर धूम मचाते हुये सभी का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंध निदेशक विशाल जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विद्या नॉलेज पार्क में शनिवार को एक दिवसीय वार्षिकोत्सव निवार्णा का आयोजन किया गया। स्टार नाईट में यूथ आइकॉन रैपर ईपीआर अय्यर ने अपने अंदाज और धुनों पर धूम मचाया। ह्यह्यहमा हमा, एक हो गये हम और तुम रैप सुनाते ही विद्यार्थियों ने एक बार फिर के नारे लगाने लगे। ह्यह्यमहाकाल शिव टांडव सोत्र पर उपस्थित दर्शक खूब झूमे। एकलो चलो रे पर खूब सीटियां बजी। ह्यह्यइण्डियन आर्मी रैप पर लोगों ने स्वर से स्वर मिलाया। आखिर में ईपीआर ने अपने सबसे हिट धुन इन द हिन्दुस्तान के साथ सुनाकर शाम को रंगीन बना दिया। जैसे अनेक रैप जैसे ह्यह्यआई एम एन इण्डियन इसके साथ रैपर ईपीआर के अन्य धुन की प्रस्तुति पर देर षाम तक छात्र-छात्राएं थिरकते रहे।

कार्यक्रम का संयोजन विद्या इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ.राजीव कुमार चेची तथा सह-संयोजक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.निरंजन लाल ने किया। इस मौके पर विद्या नॉलेज पार्क के प्रबंध निदेशक विशाल जैन के साथ रजिस्ट्रार विजय कुमार दुबे, विद्या इंस्टीट्यूट आॅफ फैशन टेक्नोलॉजी की निदेशिका डॉ.रीमा वार्ष्णेय, विद्या स्कूल आॅॅफ बिजनेस की निदेशिका डॉ.वसुधा शर्मा, निदेशक एडमिशन राहुल पाठक, स्टूडेंट वेलफेयर डीन अश्विनी वशिष्ठ आदि के साथ विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts