spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशनिकाली गई रामोत्सव पदयात्रा

निकाली गई रामोत्सव पदयात्रा

-

  • महिलाओं ने घर-घर बांटे दीए-तेल और बाती
  • 22 को हर घर में रोशन होगा प्रभु राम के नाम का दीया

खुर्जा। आगामी 22 जनवरी को करोड़ों रामभक्तों की आस्था के प्रतीक श्री अयोध्या धाम में बन रहे भव्य और ऐतिहासिक मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस अवसर पर देशभर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। बुलंदशहर में भी दीपोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। पांच लाख से अधिक दीप घर घर भेजे जा रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया के नेतृत्व में अग्रसेन डिग्री कॉलेज से लेकर पंचवटी फॉर्म हाउस तक रामोत्सव पदयात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों महिलाओं ने घर घर जाकर दीये बाती और तेल के पैकेट बांटे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने कहा कि हमारा संकल्प है कि किसी गरीब, किसान, वंचित और जरूरतों के घर में 22 जनवरी को अंधेरा ना रहे।

हर एक घर में प्रभु राम के नाम का दीप जले और उसके जीवन में खुश और उल्लास का आगमन हो। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में जब रामलला सरकार विराजेंगे तो पूरा विश्व जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठेगा। 500 वर्ष के इंतजार के बाद आए। इस गौरवपूर्ण पल को दीपोत्सव के माध्यम से आनंदमय बनाना है।

इसी उद्देश्य के साथ वंचित और जरूरतमंद परिवारों को 11-11 दीप, तेल और बाती बांटने का काम जोर शोर से चल रहा है। पांच लाख से अधिक दीप जनपद भर में रामभक्त परिवारों को बांटे जा रहे हैं। सिकंदराबाद की सैकड़ों माताओं-बहनों संग यात्रा निकाली गई। इस दीप दान यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान माहौल राममय हो गया।

इस कार्यक्रम में अंशु भाषी, सुमन देवी बड़ौदा, निशा देवी प्राणगढ़, सपना गुर्जर, ममता भाटी, रचना चौधरी, सीमा शर्मा, देवी राघव, दीपिका यादव, सहित हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts