Homeउत्तर प्रदेशMeerutNews Updates: पीवीवीएनएल ने जारी किया जन-सुनवाई के आयोजन का शेड्यूल

News Updates: पीवीवीएनएल ने जारी किया जन-सुनवाई के आयोजन का शेड्यूल

-

  • उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा ए०आर०आर० / टैरिफ वित्तीय वर्ष 2026-27 ए०पी०आर० 2025-26 तथा टू-अप वित्तीय वर्ष 2024-25 से संबंधित जन-सुनवाई का आयोजन।
  • जन-सुनवाई दिनांक 09 मार्च 2026 (सोमवार) प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगी।
  • कार्यक्रम का आयोजन ओडिटोरियम 1 गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा मे किया जाऐगा।
  • उपभोक्ताओं, जन-प्रतिनिधियों एवं संबंधित रिट धारकों को अपनी राय एवं सुझाव रखने का अवसर मिलेगा।
  • जन-सुनवाई से संबंधित पब्लिक नोटिस एवं अन्य विवरण यू०पी०ई०आर०सी० तथा पी०वी०वी०एन०एल० की वेबसाइट पर उपल्ब्ध है।

मेरठ। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० (पी०वी०वी०एन०एल०) से संबंधित सकल राजस्व आवश्यकता (ए०आर०आर०) एवं टैरिफ वित्तीय वर्ष 2026-27, वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा (ए०पी०आर०) वित्तीय वर्ष 2025-26 तथा टू-अप वित्तीय वर्ष 2024-25 याचिका के संबंध मे, जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह जन-सुनवाई दिनांक 09 मार्च 2026 (सोमवार) को प्रातः 11:00 बजे ओडिटोरियम-1, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, यमुना एक्सप्रेसवे के सामने ग्रेटर नोएडा-201312 (उत्तर प्रदेश) मे आयोजित होगी।

 

 

 

जन-सुनवाई का उद्देश्य

इस जन-सुनवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं, जन-प्रतिनिधियों एवं अन्य हित धारकों को प्रस्तावित ए०आर०आर०/ टैरिफ, वार्षिक प्रदर्शन समीक्षा एवं टू-अप याचिका से संबंधित विषयों पर अपने सुझाव, आपत्तियों एवं विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना है।

उक्त के संबंध में पब्लिक नोटिस एवं अन्य विस्तृत जानकारी मा० उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की वेबसाइट www.uperc.org./(http:/www.uperc.org) तथा पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० की वेबसाइट www.pvvnl.org/(http:/www.pvvnl.org) पर उपलब्ध है।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा उपभोक्ताओं एवं संबंधित पक्षों से अपील की गई है की इस जन-सुनवाई मे प्रतिभाग कर, अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत करें जिससे विद्युत व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जा सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts