– अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में घूमते हुए जमकर की नारेबाजी, कार्य का बहिष्कार।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश (वेस्ट यूपी) में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर मेरठ सहित कई जिलों के अधिवक्ता लंबे समय से आंदोलनरत हैं, जो हाल ही में तेज हो गई है। इसी मांग को लेकर शनिवार को मेरठ कचहरी परिसर में वकीलों ने धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि, पिछले काफी समय से वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ता लंबे समय से प्रर्दशन कर रहे है। लेकिन, सरकार सब-कुछ जानते और समझते हुए भी नादान बनी हुई है। जिसके चलते अधिवक्ताओं में सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि, अगर जल्द ही उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
दरअसल, अधिवक्ता विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 50 वर्षों से भी अधिक समय से इलाहाबाद हाईकोर्ट की खण्डपीठ की मांग कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य वादकारियों को सुलभ, सस्ता और त्वरित न्याय दिलाना है। इलाहाबाद की लंबी दूरी, अत्यधिक लंबित मामले और न्याय के विकेंद्रीकरण की आवश्यकता इसके प्रमुख कारण हैं।

