HomeWorld Newsदेसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक को बीच कॉन्सर्ट छोड़ भागना...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक को बीच कॉन्सर्ट छोड़ भागना पड़ा: दर्शक हुए अचंभित, जानें ऐसा क्या हुआ

-

न्यूज डेस्क- भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनास से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में निक अपने दोनों भाइयों केविन और जो जोनास के साथ एक कॉन्सर्ट में स्टेज शो  परफॉर्म कर रहे थे। लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें स्टेज छोड़कर भागना पड़ा।

मंगलवार को निक जोनस पराग्वे में इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। तभी उन्होंने नोटिस किया कि उन पर लेजर निशाना बनाया जा रहा था, जिससे उन्होंने तुरंत अपने सुरक्षाकर्मियों को इशारा किया और वहां से भाग निकले। इस दृश्य को देखने के बाद इवेंट में मौजूद सभी फैन अचंभे में पड़ गये। वहीं अब निक का यह भागने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में निक जोनास को कॉन्सर्ट के दौरान टाइम आउट का इशारा करते हुए स्टेज से तेजी से भागते देखा जा सकता है। जॉन ब्रदर्स को उसके बाद कुछ समय के लिए अपना शॉ रोकना पड़ा। क्योंकि कॉन्सर्ट में आयी भीड़ में से किसी ने निक पर लेजर का निशान साधा था। उस व्यक्ति को इवेंट से हटा दिया गया और उसके बाद शो फिर से शुरू किया गया।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब स्टेज पर परफॉर्म कर रहे कलाकार किसी घटना का शिकार हुए हों, कई बार कलाकारों पर स्टेज पर भीड़ में से ऐसी चीजें फेंकी जाती हैं। जिसमें कलाकारों के ऊपर कुछ लोग अपने सामान फेंक देते हैं कुछ लोग खाने की चीजें फेंक देते हैं। यहां तक की कुछ लोग जूते-चप्पल भी फेंक देते हैं। इतना ही नहीं दर्शकों की तरफ से अजीबोगरीब मांगे भी की जाती है। इसिलिए स्टेज शो के दौरान परफॉर्म करने को लेकर कलाकारों की सुरक्षा चिंता का विषय है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts