spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSगर्भवती महिला के पेट में मारी लात, भ्रूण की मौत, पीड़िता ने...

गर्भवती महिला के पेट में मारी लात, भ्रूण की मौत, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

-

– दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों पर पिटाई का आरोप।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि उनकी पिटाई से उसके गर्भ में भ्रूण की मौत हो गई। लेकिन पुलिस शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

शोभापुर की रहने वाली गुलफशा ने बताया कि दो साल पहले प्रेम प्रसंग के चलते उसने गांव के ही रहने वाले शाहरूख से प्रेम विवाह कर लिया था। विवाह के बाद सब कुछ सही चलता रहा। करीब एक साल से उसका पति शाहरुख और सास व देवर जेठ उस पर दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। जब उसने इनकार किया, तो उसकी सास, देवर, जेठ और पति ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान आरोपियों ने उसके पेट में लात मार दी थी। जिसके चलते उसका गर्भपात हो गया।

पीड़िता ने बताया कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी। लेकिन थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की है। एसएसपी ने उसे कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts