Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज: गंगा-यमुना में चलने वाली पांच हजार नावों पर ब्रेक

प्रयागराज: गंगा-यमुना में चलने वाली पांच हजार नावों पर ब्रेक

-

– नदियों के डेंजर लेवल क्रॉस होने के बाद नाविकों को प्रशासन की सख्त हिदायत।

प्रयागराज। गंगा और यमुना डेंजर लेवर से एक मीटर से भी ऊपर पहुंच गई हैं। संगम क्षेत्र में संचालित होने वाली 5000 से ज्यादा नावों के संचालन पर अब पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया गया है। नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि और दूसरी ओर बारिश के चलते प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है। जल पुलिस के अधिकारियों की ओर से सभी नाविकों को इसके लिए सख्त हिदायत भी दे दी गई है कि वह नावों को किनारे लगा दें और नावों का संचालन पूरी तरह से रोक दें। ऐसी स्थिति में अब सिर्फ NDRF व जल पुलिस के नावों व स्टीमर आदि का संचालन किया जा रहा है। सभी नावों को बांध के पास एक किनारे लगवा दी गई है।

नाविक संघ के महामंत्री ननका निषाद कहते हैं, इस समय गंगा और यमुना दोनों ही नदियों का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बारिश तो कभी तेज हवा के चलते नाव के अनियंत्रित होने का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए रविवार शाम से नावों का संचालन बंद कर दिया गया है।

नाविक रामधनी निषाद, 1983 से संगम क्षेत्र में नाव चलाते आ रहे हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान बताया, कि बाढ़ के दिनों में करीब एक महीने तक नावों का संचालन ठप हो जाता है। ऐसी स्थिति में आमदनी बिल्कुल शून्य हो जाती है। परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। वह बताते हैं नाव का संचालन नहीं हो रहा है फिर भी प्रतिदिन नाव पर आता हूं और साफ सफाई करता हूं और फिर चला जाता हूं।

दरअसल, 5 हजार से ज्यादा जो नाविक हैं उनका गुजारा इस नाव के संचालन से ही होता है। देश विदेश से जो लोग संगम आते हैं उन्हें यह नाविक ही संगम की सैर कराते हैं। महाकुंभ के दिनों में तो नाविकों को रेट भी कई गुना बढ़ गया था।

नाविक राजेश बताते हैं, यह गंगा मईया ही हमारे परिवार का खर्च उठाती हैं। उन्हीं की गोद में हम लोग वर्षों से रहते आ रहे हैं। बाढ़ का पानी कम होने के बाद फिर से हम लोग नावों का संचालन शुरू करेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts