Homeउत्तर प्रदेशMeerutबढ़ती ठंड में प्रदूषण की मार, कर न दे आपको बीमार, 300...

बढ़ती ठंड में प्रदूषण की मार, कर न दे आपको बीमार, 300 के करीब पहुंचा मेरठ शहर का एक्यूआई

-

– फिर 300 के करीब पहुंचा मेरठ शहरा का एक्यूआई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़कर फिर 300 के करीब पहुंच गया। स्मॉग और खराब हवा के बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और प्रदूषण दोनों बढ़ सकते हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले दो दिन हल्की राहत देने के बाद शनिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गया। सुबह के समय स्मॉग साफ दिखाई दिया, जबकि दोपहर तक हवा की गुणवत्ता और भी बिगड़ती चली गई।

शनिवार सुबह 11 बजे मेरठ का एक्यूआई 292 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है और स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। हवा की गति कम होने और ठंड बढ़ने के कारण प्रदूषण जमीन के नजदीक रुक गया है। इसके चलते सांस, दिल और फेफड़ों से संबंधित मरीजों की समस्या बढ़ सकती है।

तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन और रात के तापमान में नीचे की ओर रुझान जारी है। ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों में दिख रहा है।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यू.पी. शाही के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह में ठंड सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts