हिटलरशाही वाली सोच की सरकार को उखाड़ फैंकना है: कांग्रेस

Share post:

Date:

– 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की कार्यशाला आयोजित


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। प्यारे लाल शर्मा स्मारक में कांग्रेस पार्टी की 2024 चुनावों को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विजयी लक्ष्य पाने तक कोई भी आराम नहीं करेगा। वक्ताओं ने कहा कि चुनौती बड़ी है और समय कम है। इसलिए यूपी में खोए अपने गौरव को जहां पुन: पाना है, वहीं हिटलरशाही सोच की सरकार से जनता को मुक्ति दिलाने का भी काम करना है।

 

 

सम्मेलन में कांग्रेस नेत्री व शिक्षा प्रकोष्ठ शामली की जिला अध्यक्ष ऊमा भूषण ने कहा कि लोग कहते है आज शैतान हावी है और फरिश्ते परेशान हैं। देश इस समय ऐसे मुखिया के हाथों में है, जो केवल जुमलेबाज है। 15 करोड़ रोजगार देने की बात करने वाले मुखिया को आम जनता की कोई फिक्र नहीं है। हार और जीत तो जंग का हिस्सा है यह चलता रहता है।

मेहरबान आलम ने कहा उत्तर प्रदेश में जब हमारी सरकार हुआ करती थी, उस समय कांग्रेस के वही बुनियादी वर्कर हैं, जो आज भी अपनी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। जिस पार्टी की बुनियाद मजबूत होती है, वह कभी हार नहीं मानती। पानी के विपरीत तैरना ही जिंदादिली है, पानी की धार के साथ तो मुर्दे तैरते हैं।

कांग्रेस उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि इस महाबैठक में शामिल सभी कार्यकतार्ओं का स्वागत है। मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का संदेश लेकर आया हूँ। आज के समय में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर सबसे ज्यादा देश की जिम्मेदारी है। इस संवाद सभा के माध्यम से हम देश के उस सबसे पीछे रहने वाले नागरिक तक भी पहुंचे यही लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि इस सभा में कांग्रेस के सबसे पुराने चेहरे भी शामिल हैं जिनका मैं आभारी हूं। आज लालबहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि है, इस मौके पर मैं देश के सभी महापुरुषों को भी याद करता हूँ। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के 15 जिलों के जिला अध्यक्ष मौजूद हैं

अविनाश पांडे ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य कांग्रेस की मजबूती के लिए सभा में शामिल कांग्रेसियों के सुझाव लेना है। 19 जनवरी से देश के सभी छह जोनों में इस तरह के संवाद सम्मेलन होंगे। 23 जनवरी तक सभी सम्मेलन पूरे होने है जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय और अध्यक्ष तक पहुंचाने है। इस समय हमारे सामने कड़ी चुनौतियां हैं, हमारा आत्मविश्वास जितना मजबूत होगा उतनी ही हमारी जीत निश्चित होगी। प्रियंका गांधी ने हर मोड़ पर कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है। चुनावी जीत और हार होती रहती है, यह जनता की मर्जी पर निर्भर करती है। लेकिन हमे पिछली हार से बाहर निकलकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि हमें यदि अपना लक्ष्य प्राप्त करना है तो सबसे पहले सभी को साथ लेकर चलना होगा।

जिला सचिव आतिफ मंसूरी ने कहा यह बहुत महत्वपूर्ण बैठक है। जिसमें प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों को चुनाव को लेकर जिम्मेदारी से काम करना है। सभी पदाधिकारियों को अपने सुझावों को सामने रखकर आम जनता से कैसे जुड़ना है यह देखना है। जिस तरह पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा पर निकले थे उसी तरह अब दिल्ली से मणिपुर तक की यात्रा पर निकले जा रहें हैं, उनकी यात्रा को ध्यान में रखकर चलना है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज पंडित प्यारेलाल शर्मा की पुण्यतिथि है। आज हम उन्हें याद करते हुए इस कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं। मेरी कुछ तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन हमने यह प्रण लिया है जबतक हम कांग्रेस पार्टी को फिर से उठाकर खड़ा नहीं कर देंगे तब तक आराम से बैठ नहीं सकते। किसानों का जो भुगतान नहीं मिला है, बिजली बिल माफ करने के मुद्दे पर सरकार ने किसानों के साथ धोखा हुआ है। किसान, नवजवान, महिलाएं सभी परेशान हैं। हर वर्ग परेशान हैं, बीएचयू मामले पर कोई सामने नहीं आया, केशव कांग्रेस ही इसे लेकर बोल रही है। पुरानी पेंशन की मांग उठाई गई है

 

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि शायद ही कोई ऐसी जगह हो, जहां वह नहीं गए हों। आज जो कांग्रेसी हैं वह हर जगह जख्मी हो रहे हैं। आज हर दो माह में चुनाव आ रहे हैं। हमारा संगठन हर जगह कमजोर है। कोशिश करो कि हर जिले में अपने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि देश इस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है, कांग्रेस की दस साल की सरकार में केवल नौ ईडी के छापे पड़े थे। लेकिन मोदी सरकार ने तो हद कर दी। दबाव डालने के लिए हर दूसरे आदमी पर ईडी और सीबीआई का छापा डलवाकर डर और दबाव बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने देश को खत्म करने का काम किया है। वह बेहद शर्मनाक है, इसके लिए भाजपा को उखाड़ना जरूरी है। मेरठ शहीदों की धरती है इस धरती से यह आवाज निकलनी चाहिए कि भाजपा ने किस तरह लोकतंत्र को समाप्त करने का काम किया है, वह अब और नहीं चलेगा।

इमरान मसूद ने कहा कि आज यहां कांग्रेस के मजबूत स्तंभ मौजूद है। हमें देश में न्याय की बात करने वाले राहुल गांधी का आभार जताना चाहिए जो आम जनता की आवाज उठाते हैं। किसान से इस सरकार की दुश्मनी जग जाहिर है, लेकिन कांग्रेस किसानों के हित में काम करती है। यह राम के पक्षधर कैसे हो गये, राम तो सबके हैं। अगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारी काम करना शुरू कर दें तो अपने आप कांग्रेस को संजीवनी मिल जाएगी। जो अट्ठारह साल के युवा है उनके वोट बनवाने का काम करें। जो भी वोटर लिस्ट में आपका नाम है उस आधार कार्ड से जुड़वाना जरूरी है। इस लड़ाई को लड़ने के लिए युवाओं को साथ लेना जरूरी है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के बिना आने वाला मिशन सफल नहीं हो सकता है। इसलिए सभी अपना शतप्रतिशत योगदान दें और जनता के बीच जाकर संवाद करें। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/congress-workshop-organized-regarding-2024-lok-sabha-elections/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

मेरठ: सिर में फरसा मारकर हेड कांस्टेबल को किया लहूलुहान

बिजली कनेक्शन काटने गई टीम पर किया पथराव,...

आजम खां के जौहर ट्रस्ट से 93.48 लाख की होगी वसूली

- स्वीकृत स्थल छोड़ अन्य भूखंड पर छात्रावास बनाने...

संभल: हिंदुओं ने मांगा अल्पसंख्यक का दर्जा, पोस्टर लेकर पहुंचे लोग

- अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से कहा कि अब...

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री को मारी गोली, हालत गंभीर

लोनी। कोतवाली क्षेत्र के सिरौली गांव में विवाद के...