सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

Share post:

Date:


जयपुर: सोनिया गाँधी ने जयपुर में राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने सोनिया को राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। सोनिया ने जयपुर में आज नामांकन दाखिल किया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और पार्टी के अन्य नेता उनके साथ मौजूद रहे।

 

 

दरअसल, 15 राज्यों की 56 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। कांग्रेस ने बुधवार को ही 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सोनिया के अलावा हिमाचल से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे के नाम शामिल हैं।

सोनिया गांधी साल 1999 से लगातार लोकसभा सांसद हैं। अभी वे रायबरेली से लोकसभा सदस्य हैं। सोनिया गांधी अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा जाने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी। इंदिरा गांधी अगस्त 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य थीं।

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/rajya-sabha-elections-2024-congress-announced-candidates-for-4-rajya-sabha-seats-read-the-news/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचा

ज्ञान प्रकाशचैंपियंस ट्रॉफी में आज की रात दुबई में...

निगम को हैंडओवर के बाद भी सुविधाओं को जूझ रही कॉलोनियां

2020 में नगर निगम को हैंड ओवर हुई थी...

प्रयागराज में भीषण जाम, बोर्ड परीक्षा टाली गई

संगम से दस किमी पहले रोके जा रहे वाहन एजेंसी...