रावण की ससुराल में राम को कांटे की टक्कर में मिली जीत

Share post:

Date:

  • मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच सिमटा चुनाव।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। रावण की ससुराल मेरठ लोकसभा सीट पर चुनाव सपा और भाजपा के बीच सिमट कर रह गया। अंतिम गणना में भाजपा के अरुण गोविल को करीब नौ हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली।

इस सीट पर आज जैसे ही मतगणना शुरू हुई तो भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने बढ़त बना ली। सुबह 11 बजे तक कमल खिलता दिखा तो वहीं दिन चढ़ते ही साइकिल ने रफ्तार पकड़ ली। यहां भाजपा भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल और सपा गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देववृत्त त्यागी एक भी राउंड में बढ़त बनाना तो दूर टक्कर तक देते नजर नहीं आए।

अब तक की हुई मतगणना के प्राप्त आंकड़ों में जीत किसकी होगी? यह नजर नहीं आ रहा है। लेकिन जिसकी भी जीत होगी, जीत का अंतर बहुत कम होगा, यह तय हो गया है। इस चुनाव में भी मुकाबला पूरी तरह 2019 के चुनाव की तरह ही दो प्रत्याशियों के बीच सिमटा नजर आया।

मेरठ से तीन बार सीट जीत चुकी भाजपा को इस बार अपनी सीट बचाने मुश्किल दिख रही है। भाजपा के अरुण गोविंद सपा की सुनीता वर्मा से करीब 25000 वोटो से पीछे चल रहे हैं। सुनीता ने लगातार लीड बनाई है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें (किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मेरठ दक्षिण और हापुड़) आती हैं। इस सीट पर 11,79,121 लोगों ने मतदान किया।
जिसमें भाजपा के अरुण गोविल को 538386 वोट मिले। जबकि समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा को 526988 और बसपा के देववृत्त त्यागी को 85556 वोट मिले। जिसमें भाजपा प्रत्याशी लगभग 9500 वोटों से जीत प्राप्त करने में सफल रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो कड़ा मुकाबला हुआ था।

भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने 5 लाख 86 हजार 184 वोट हासिल किए थे। बसपा के हाजी याकूब कुरैशी को 5 लाख 81 हजार 455 वोट मिले। दोनों के बीच अंत तक कड़ा मुकाबला रहा और जीत आखिरकार राजेंद्र अग्रवाल के खाते में गई। राजेंद्र अग्रवाल ने महज 4,729 मतों के अंतर से चुनाव जीता। कांग्रेस के हरेंद्र अग्रवाल तीसरे नंबर पर रहे थे। इस बार भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

मेरठ में भाजपा की भारी मतों से जीत रही है। देश में भी भाजपा की सरकार बन रही है। लोगों से बहुत स्नेह मिला, इसके लिए सबका धन्यवाद। -अरुण गोविल, भाजपा प्रत्याशी

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर पहली बार सपा बड़े अंतर से जीतने जा रही है। भाजपा को हराकर जनता बदलाव चाहती है। – सुनीता वर्मा, सपा

सर्वसमाज ने बड़ी संख्या में वोट किया है। बहुत मजबूती से चुनाव लड़ा है। बसपा की जीत होगी। -देवव्रत त्यागी, बसपा प्रत्याशी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

पहले भी भारतीयों को किया गया है डिपोर्ट

राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर एजेंसी नई दिल्ली:...

विपक्ष ने हथकड़ी पहन कर किया प्रदर्शन

डिपोर्ट मामले में संसद में विपक्ष का हंगामा एजेंसी नई...

बचपन का सपना पूरा होगा कंगना का

मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अपने फैंस...