बिहार। मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा देश कांग्रेस वाली कमजोर, डरपोक और अस्थिर सरकार बिल्कुल नहीं चाहता…डरपोक प्रधानमंत्री देश चला सकता है क्या? ये लोग इतने डरे हुए हैं कि इनको रात को सपने में भी पाकिस्तान का परमाणु बम दिखाई देता है…ऐसे लोगों को देश दे सकते हैं क्या? INDI गठबंधन के लोगों के कैसे-कैसे बयान आते हैं कि पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं…अरे पहना देंगे।
PM मोदी ने कहा RJD के जंगल राज ने बिहार को कई दशक पीछे धकेल दिया था, ये NDA की सरकार है जो बिहार में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाई है…कांग्रेस और RJD का INDI गठबंधन समाज को आपस में लड़ाकर अपने वोट बैंक के तुष्टीकरण में लगा है।