भोपाल। बुधवार को मध्यप्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव यहां पद की शपथ लेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के प्रमुख विष्णु दत्त शर्मा और निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा के बाद संवाददाताओं से कहा कि यहां लाल परेड ग्राउंड में पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए विस्तृत व्यवस्था की जा रही है।