‘गरीबी हटाओ’ का नारा, जनता की आंख में धूल झोंक रहे कांग्रेसी: सीएम योगी

Share post:

Date:

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 1977 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन जनता को शौचालय और आवास तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाईं। दादी से लेकर पोते तक अब फिर से वही नारा देकर जनता की आंख में धूल झोंका जा रहा है। इस बार जनता को उनके बहकावे में नहीं आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक राज किया लेकिन देश के 50 करोड़ लोगों के पास बैंक अकाउंट तक नहीं थे। करोड़ों लोगों को इलाज के लिए सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं। अगर करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी है तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश में पॉलिटिक्स आफ परफार्मेंस की शुरूआत हुई। गरीबों को बिना किसी भेदभाव के राशन और सुविधाएं मिलनी शुरू हुईं। गरीब जनता को गैस सिलेंडर के कनेक्शन दिए गए। बिजली के कनेक्शन दिए गए और देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। ये सब डबल इंजन की सरकार में संभव हो पाया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 में जब यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो पाया गया कि प्रदेश में 30 लाख से ज्यादा फेक राशन कार्ड थे। इसकी जांच अभी भी चल रही है। सपा सरकार में गरीबों का राशन सपा नेता और इनके द्वारा पोषित माफिया खा जाते थे।
प्रधानमंत्री मोदी के शासन में जनता को अब राशन मिल रहा है। प्रदेश में 80 हजार से ज्यादा राशन की दुकानों पर ईपॉस मशीनें लगाई गई हैं। राशन की डोर स्टेप डिलीवरी हो रही है। ये पॉलिटिक्स आफ परफार्मेंस का असर है।

फिर एक बार मोदी सरकार… अबकी बार 400 पार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले चरण का मतदान हो चुका है अभी छह चरणों का मतदान और होना है। देश की जनता पीएम मोदी के काम पर मतदान करेगी। देश में फिर मोदी सरकार बनेगी और भाजपा 400 सीटें प्राप्त करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचा

ज्ञान प्रकाशचैंपियंस ट्रॉफी में आज की रात दुबई में...

निगम को हैंडओवर के बाद भी सुविधाओं को जूझ रही कॉलोनियां

2020 में नगर निगम को हैंड ओवर हुई थी...

प्रयागराज में भीषण जाम, बोर्ड परीक्षा टाली गई

संगम से दस किमी पहले रोके जा रहे वाहन एजेंसी...