चौधरी यशवीर सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, पढ़िए पूरी खबर

Share post:

Date:

  • यशवीर सिंह बने दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री,
  • राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के बने चेयरमैन।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। चौधरी यशवीर सिंह उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ निर्विरोध चेयरमैन चुने गए।

 

दरअसल आज उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ का चुनाव लखनऊ में संपन्न हुआ जिसमें चौधरी यशवीर सिंह मेरठ को निर्विरोध चेयरमैन चुन लिया गया। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है इस प्रकार से मेरठ को एक और लाल बत्ती मिल गई।

 

चौधरी यशवीर सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन बीजेपी के छात्र संगठन में जिला संयोजक विद्यार्थी परिषद 1976 में बनकर शुरू किया। इसके बाद उनको भाजपा युवा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चौधरी यशवीर सिंह 2012 व 2017 में सिवाल खास विधानसभा से रालोद के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी हार जीत का अंतर काफी कम मतों का रहा। राष्ट्रीय लोकदल के लंबे समय तक जिला अध्यक्ष रहे, मंडल अध्यक्ष रहे, क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे और बीजेपी में ज्वाइन होने से पहले प्रदेश के संगठन महामंत्री थे। खतौली के उपचुनाव में चौधरी यशवीर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। बीजेपी ने इनको उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया। जिसका चुनाव चौधरी यशवीर सिंह ने आज निर्विरोधित निर्वाचित होकर जीत लिया।

 

चौधरी यशवीर सिंह की जीत पर गर्मिमय उपस्थिति ब्रजबहादुर जी प्रदेश संयोजक सहकारिता, प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ० सोमेंद्र तोमर, वरिष्ठ नेता आलोक सिंह सह संयोजक सहकारिता, मनीष साहनी, नवलेश चेयरमैन, संजीव सिक्का चेयरमैन जी की रही।

 

चौधरी यशवीर सिंह निर्विरोध चेयरमैन के साथ वाईस चेयरमैन जयति श्रीवास्तव एवम आर०पी० सिंह बघेल, अभिषेक पांडेय, राकेश पाल, चंद्रिका प्रसाद जी, अनिता सचान, पूनम सिंह, अनिल यादव, परीक्षित त्रिपाठी, उमेश प्रताप सिंह, हीरेन्द्र मिश्र निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सर्व संजीव बालियान मंत्री भारत सरकार, डॉ सतपाल सिंह सांसद बागपत, राजेंद्र अग्रवाल सांसद मेरठ, कांता कर्दम राज्यसभा सांसद, विजयपाल तोमर सांसद राज्यसभा, सोमेंद्र तोमर मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, धर्मेंद्र भारद्वाज एम०एल०सी, सरोजनी अग्रवाल एम०एल०सी, हरिकांत अहलूवालिया मेयर मेरठ, गौरव चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष, शिवकुमार राणा जिला अध्यक्ष, सुरेश ऋतुराज जैन महानगर अध्यक्ष, अमित अग्रवाल विधायक कैंट, सतवीर त्यागी पूर्व विधायक, संजीव सिक्का जी, भोपाल सिंह गुर्जर पाँचली, राजेंद्र चिकारा, राममेहर गुर्जर, संजय जाटव, श्रीमती नेहा सिरोही, अभिषेक गुर्जर, अर्जुन ढिंढाला, अनिल गढ़ी, आदेश शर्मा, सुंदर बढ़ला, मनोज चौहान ब्लॉक प्रमुख सरूरपुर, कपिल शर्मा, मुकेश सिंघल, मोहन गुर्जर आदि वरिष्ठ नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में पहुंचे लोगों के लिए बड़ी खबर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट की...

हस्तिनापुर महोत्सव : बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा

हस्तिनापुर के 76वें पुनर्निर्माण दिवस पर महोत्सव का आयोजन शारदा...