spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSपुलिस नहीं कर रही दहेज हत्यारों पर कार्रवाई

पुलिस नहीं कर रही दहेज हत्यारों पर कार्रवाई

यूपी के मेरठ में एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस पर दहेज हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

-

शारदा रिपोर्टर,मेरठ– कंकरखेडा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के आरोपियों पर कार्यवाही नहीं होने पर मृतका की मां भटक रही है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसके दामाद ने चार शादी की हुई है इसी लिए उसने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। शुक्रवार को बुजुर्ग महिला ने एसएसपी से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

नई बस्ती की रहने वाली रेखा की शादी करीब 10 साल पहले सुनकर खेड़ा के रहने वाले हरपाल के साथ हुई थी। रेखा की मां सुखबीरी का आरोप है कि उसके दामाद ने रेखा से शादी करने के बाद तीन महिलाओं से ओर शादी कर ली थी। इसी को लेकर आरोपी उसकी बेटी रेखा को कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान कर रहे थे।

बुजुर्ग महिला ने बताया कि छह अगस्त को आरोपी हरपाल ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उसकी बेटी रेखा को फांसी देकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हरपाल ओर उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
आरोप है कि पुलिस ने हरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी सभी आरोपी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। शुक्रवार को बुजुर्ग महिला ने एसएससी को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने बुजुर्ग महिला को जल्द न्याय का भरोसा दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts