Homeदेशक्रिसमस पर चर्च गए पीएम मोदी

क्रिसमस पर चर्च गए पीएम मोदी

-

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्रिसमस के मौके पर दिल्ली और उत्तर भारत के बड़ी संख्या में ईसाई लोगों के साथ दिल्ली के द कैथेड्रल चर्च आॅफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में हिस्सा लिया।

दरअसल, इस प्रार्थना सभा में प्रार्थनाएं, कैरोल, भजन और दिल्ली के बिशप राइट रेवरेंड पॉल स्वरूप द्वारा प्रधान मंत्री के लिए एक विशेष प्रार्थना शामिल थी।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस संबंध में एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी। पीएम मोदी ने लिखा कि दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च आॅफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इस प्रार्थना सभा में प्रेम, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका। क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और सद्भावना को प्रेरित करे।

 

 

इससे पहले पीएम मोदी ने नागरिकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने लिखा कि सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts