– पुलिस और बदमाश के बीच 20 मिनट तक फायरिंग, सीने में धंसी गोली, दो सिपाही घायल।
आगरा। पचास हजार के इनामी शूटर पवन बंसल उर्फ कल्लू को नोएडा STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 35 साल के शूटर पर 18 संगीन मामले दर्ज थे। उसने सिपाही से 9एमएम की पिस्टल लूटी थी। एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया, शुक्रवार की शाम 8:30 बजे आगरा पुलिस के साथ मिलकर रळऋ ने पवन गुर्जर और उसके साथी को थाना एकता क्षेत्र में घेरा। उससे सरेंडर करने को कहा गया तो वह फायरिंग करने लगा।


