spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, January 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsयूपी में जातिवादी राजनीति करने वाले दल बेचैन; पंकज चौधरी ने अखिलेश...

यूपी में जातिवादी राजनीति करने वाले दल बेचैन; पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव पर भी कसा तंज

-

नई दिल्ली। मेरठ में ताजपोशी के बाद पहली बार पश्चिमी यूपी के दौरे पर मेरठ पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकतार्ओं में जोश भरते हुए सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि यूपी विपक्ष विहीन हो गया है। बिहार में पतन के बाद जातिवादी राजनीति करने वाली पार्टियां सकते में हैं।

 

Pankaj Chaudhary

 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज किया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा होता है। कहा कि बैट का निर्यात करने वाली मेरठ की धरती से ही 2027 के विधानसभा चुनाव की क्रांति होगी और भाजपा को तीसरी बार फिर प्रचंड बहुमत मिलेगा।

एनएच-58 कंकरखेड़ा बाईपास स्थित ईवाया रिसॉर्ट्स में संगठनात्मक बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का पूरा जोर कार्यकतार्ओं को उत्साहित करने पर रहा। सपा मुखिया अखिलेश यादव को उन्होंने घेरने की कोशिश की।

उनका कहना था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश कहते हैं कि भाजपा में सात बार के सांसद प्रदेश अध्यक्ष, तो चार बार के विधायक को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। उनको मैं बताना चाहता हूं कि सिर्फ भाजपा ही इकलौती ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता को सीधे प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है। लेकिन सपा, कांग्रेस, बसपा, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके जैसी पार्टियों में प्रदेश या राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए कार्यकतार्ओं को पुनर्जन्म लेना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में संसद सत्र के दौरान कार्यकतार्ओं से मिलने के लिए मैं आतुर रहा। बीच में समय निकाल कर कार्यकतार्ओं से मिला। मंडल अध्यक्ष व बूथ कार्यकतार्ओं के बल पर ही मैं सातवीं बार सांसद बना। पार्टी की ओर से दिए गए दायित्व को मैंने हमेशा पूरा करने का प्रयास किया है। मैं वचन देता हूं कि किसी भी परिस्थिति में कार्यकतार्ओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम क्षेत्र में कार्यकतार्ओं का अपार स्नेह मिल रहा है। पद कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। मैं केंद्र में मंत्री बनने के लिए भी कहीं नहीं गया और प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए भी कहीं पर नहीं गया। काम को देखकर पार्टी ने जिम्मेदारी दी है। पार्टी जो भी काम सौंपे, उस दायित्व को निभाएं। पार्टी स्वयं आपकी चिंता करेगी।

यूपी से होकर जाता है दिल्ली का रास्ता

पंकज चौधरी ने कहा कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है। कोई शिकायत होने पर कार्यकर्ता मुझ तक अपनी बात पहुंचाए। कार्यकतार्ओं के बल ही 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। मेरठ से ही चुनावी जीत की क्रांति होगी। क्रिकेट का बैट भी मेरठ निर्यात करता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts