Parliament Session 2024: संसद के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। इस दौरान शनिवार को लोकसभा में अयोध्या में राम मंदिर पर चर्चा होगी। संसद के निचले सदन लोकसभा में अयोध्या में बने ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा हो रही है। इस दौरान लोकसभा में जय श्री राम के नारे लगाए गए।
RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, “जो आज सरकार है इनकी कार्यशैली में भी चौधरी चरण सिंह की विचारों की झलक है..एक जमीनी सरकार ही चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दे सकती है।”
#WATCH RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, "जो आज सरकार है इनकी कार्यशैली में भी चौधरी चरण सिंह की विचारों की झलक है..एक जमीनी सरकार ही चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दे सकती है।" pic.twitter.com/UnH6nDTaSd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 10, 2024
12:10 PM · Feb 10, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह,पीवी नरसिम्हा राव गारू और डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “आज पूरा देश उनका गुणगान कर रहा है लेकिन नेता प्रतिपक्ष को चौधरी चरण सिंह, डॉ. एमएस स्वामीनाथन और पीवी नरसिम्हा राव गारू का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।”
https://twitter.com/AHindinews/status/1756206489591525742
12:04 PM · Feb 10, 2024
नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य कांग्रेस नेताओं से राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, “आपने चौधरी चरण सिंह का अपमान किया, आपने उनकी विरासत का अपमान किया। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के लिए आपके पास समय नहीं था। आज के दिन आप देश के हर किसान को आहत कर रहे हैं।…”
https://twitter.com/AHindinews/status/1756204913598595496
11:56 AM (IST) • 10 Feb 2024
खरगे ने क्या कहा, जिस पर बवाल मचा?
राज्यसभा में चर्चा के दौरान जब जयंत चौधरी ने बोलना शुरू किया तो मल्लिकार्जुन खरगे ने इस पर सवाल उठाया. उन्होंने राज्यसभा सभापति से सवाल किया कि उन्हें किस अधिकार से बोलने का मौका मिला है. उन्होंने ये भी कहा कि ये सरकार लोगों को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है. लेकिन इसका खुद शोर मचाया जा रहा है. हम सभी को सैल्यूट करते हैं. दरअसल, जयंत चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने को लेकर बोल रहे थे.
11:51 AM (IST) • 10 Feb 2024
खरगे को मांगनी चाहिए माफी: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाना सम्मान की बात है. कांग्रेस को आज जश्न मनाना चाहिए था कि उनके पूर्व पीएम को मोदी सरकार ने सम्मानित किया है. लेकिन दुर्भाग्यवश, उनके उपनाम में नेहरू-गांधी नहीं था. अगर वे इस परिवार से होते तो उन्हें खुशी होती. सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को चौधरी चरण सिंह के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए.
11:36 AM (IST) • 10 Feb 2024
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर लोगों ने मनाई दिवाली: जयंत सिंह
आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला एक बड़ा फैसला है. कल इस घोषणा के बाद लोगों ने दिवाली मनाई है. कल किसानों ने कनॉट प्लेस में मिठाइयां बांटी. इससे यही पता चलता है कि यह फैसला सिर्फ उनके परिवार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि किसानों को मजबूत करने वाला फैसला है.
11:35 AM (IST) • 10 Feb 2024
राज्यसभा में जयंत चौधरी के बोलने पर खरगे ने उठाया सवाल
राज्यसभा में जयंत चौधरी जैसे ही बोलना शुरू किया, वैसे ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल उठाया कि किस नियम के तहत इनको बोलने दिया गया है. खरगे ने कहा कि हालांकि हम सैल्यूट करते हैं जिन्हें भारत रत्न दिया गया है. वह चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की बात कर रहे थे. इस पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि ये कांग्रेस का चरित्र है किसान विरोधी. कांग्रेस नंगी हो गई, निर्वस्त्र हो गई. उसको बधाई देने में भी पेट में दर्द हो रहा है. राज्यसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं चौधरी चरण सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं.
11:26 AM (IST) • 10 Feb 2024
राम मंदिर के बारे में बोलने का मौका मिला मेरा सौभाग्य: बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह
राम मंदिर पर चर्चा के दौरान बीजेपी के सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे 22 जनवरी को संसद के अंदर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोलने का अवसर मिला है. अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा देखना और पूजा करना ऐतिहासिक रहा है.
11:24 AM (IST) • 10 Feb 2024
लोकसभा में लगे जय श्रीराम के नारे
संसद के निचले सदन लोकसभा में अयोध्या में बने ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा हो रही है। इस दौरान लोकसभा में जय श्री राम के नारे लगाए गए।
#WATCH | Discussion on the construction of the historic Ram Temple and Pran Pratishta begins in Lok Sabha. pic.twitter.com/gF8Ee8Zjw2
— ANI (@ANI) February 10, 2024